Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१४ अगस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right 14 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 226वॉ (लीप वर्ष में 227 वॉ) दिन है। साल में अभी और 139 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1862 - बम्बई उच्च न्यायालय की स्थापना 1947 - भारत का विभाजन 1947- पाकिस्तान का स्वाधिनता दिवस। सत्ता का हस्तांतरण ठीक मध्यरात्री को हुआ था पर पाकिस्तान अपना कौमी दिवस 14 अगस्त को मनाता है जबकी अपना भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाता है।मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने। २०१०- भारत सरकार ने 64वें स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में शहीद हुए सेना चिकित्सा कोर के मेजर एल ज्योतिन सिंह को अशोक चक्र तथा विनोद चौबे और मेजर दविंद्र सिंह जस को कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की। जन्म 1995 - ऐश्वर्या पिस्से - भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटर साइकिल रेसर हैं। 1970 - रामेश्वर तेली - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम के सक्रिय भारतीय राजनेता हैं। 1968 - प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर। 1960 - जॉनी लीवर - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। 1924 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार। 1924 - सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी - उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। 1900 - एस. के. पाटिल - मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे निधन 2022 - राकेश झुनझुनवाला - भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे। 2018 - बलरामजी दास टंडन - छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे। 2012 - विलासराव देशमुख - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे। 2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता 1996 - अमृतराय - प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे। 1988 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे। 1984 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। 1941 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन अगस्त, १४