411 REFERENCE · Wikipedia
पटना कॉलेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पटना कॉलेज पीसी Wide Angle view of Patna College.jpg पटना कॉलेज का प्रशासनिक भवन सार्वजनिक 1863 01 09 yes पटना विश्वविद्यालय प्रो॰ (डॉ॰) संजय कुमार सिन्हा पटना कॉलेज ने उत्साह के साथ अपना 161वाँ स्थापना दिवस मनाया द टाइम्स ऑफ़ इंडिया https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/patna-college-celebrates-161stfoundation-day-with-fervour/articleshow/96870605.cms जनवरी 10, 2023 14 सितंबर 2024 पटना, बिहार भारत 25.62 85.16 type:edu inline नगरीय patnacollege.ac.in पटना कॉलेज लोगो.png
पटना कॉलेज बिहार राज्य के पटना में स्थित एक महाविद्यालय है। इसकी स्थापना 1863 में हुई थी।पटना कॉलेज का स्थापना दिवस आज, लाइट से सजाई गई बिल्डिंग दैनिक भास्कर 9 जनवरी 2016 https://www.bhaskar.com/news/bih-pat-hmu-patna-college-foundation-day-today-5217885-pho.html hi 14 सितंबर 2024पटना कॉलेज ने पूरे किए 161 साल, यहाँ पढ़ी हैं कई हस्तियाँ प्रभात ख़बर 9 जनवरी 2024 https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna-college-completes-161-years-personalities-studied-legislative-council-session-once-held-sxz hi 14 सितंबर 2024 यह पटना विश्वविद्यालय से संबद्ध है।पटना विश्वविद्यालय के महाविद्यालय http://www.patnauniversity.ac.in/colleges.html पटना विश्वविद्यालय 15 सितंबर 2024 9 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160809075556/http://www.patnauniversity.ac.in/colleges.html dead यहाँ विज्ञान, कला और वाणिज्य में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बीबीए, बीएमसी और बीसीए जैसे कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई भी होती है। यह बिहार का सबसे पुराना उच्च शिक्षण संस्थान भी माना जाता है।द टाइम्स ऑफ़ इंडिया https://timesofindia.indiatimes.com/PDATOI/articleshow/11429759.cms मुख्यमंत्री ने पटना कॉलेज के संवर्द्धन के लिए सहायता का आश्वासन दिया टीएनएन 10 जनवरी 2012 पटना 15 सितंबर 2014
इतिहास
पटना कॉलेज बिहार में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है। पटना के लगभग हर बड़े कॉलेज–पटना लॉ कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज (वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), पटना साइंस कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय की जड़ें इसी कॉलेज से जुड़ी हैं। पटना कॉलेज की स्थापना 9 जनवरी 1863 को ब्रिटिश राज के दौरान हुई थी।द एशियन एज कोलकाता http://www.asianage.com/india/bihar-s-oldest-college-revive-royal-link-074 बिहार का सबसे पुराना कॉलेज 'शाही कड़ी' पुनर्जीवित करेगा आनंद एस॰ टी॰ दास 31 जनवरी 2012 16 सितंबर 2024 25 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231125220604/https://www.asianage.com/india/bihar-s-oldest-college-revive-royal-link-074 dead यह संस्थान बिहार का गौरव है ।इसकी भव्यता और विशालता ने इसे धरोहर के रुप में परिवर्तित कर दिया है।
2 जनवरी 1952 को पुराने पटना विश्वविद्यालय के पटना विश्वविद्यालय और बिहार विश्वविद्यालय में विभाजन के बाद, संस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया। जनवरी 1952 तक यह कॉलेज एक सरकारी कॉलेज था और एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करता था, लेकिन बाद में यह पटना विश्वविद्यालय का एक अभिन्न अंग बन गया और स्नातकोत्तर अध्ययन का भार विश्वविद्यालय पर आ जाने के कारण इसका उत्तरदायित्व केवल स्नातक अध्ययन के लिए रह गया। द्विवर्षीय विशेष ऑनर्स-शिक्षण के केंद्रीकरण के बाद, सभी कला विषयों के ऑनर्स इस कॉलेज में बने रहे। पहले दो घंटों में अन्य महाविद्यालयों के कला ऑनर्स कक्षाओं के विद्यार्थी भी इस कॉलेज में पढ़ने आते थे।
हालाँकि विद्यार्थियों की संख्या में क्रमिक वृद्धि के कारण आठवें दशक के अंत तक विभिन्न कला पाठ्यक्रमों की ऑनर्स कक्षाएँ अपने-अपने महाविद्यालयों में संचालित होने लगीं।
1957 में भूगोल, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान स्नातकोत्तर विभागों को छोड़कर शेष सभी विभागों को दरभंगा हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि पटना कॉलेज के कई शिक्षक अभी भी दरभंगा हाउस स्थित विभागों में जाकर स्नातकोत्तर शिक्षा का दायित्व निभा रहे हैं।
9 सितम्बर 1974 को पटना कॉलेज से अर्थशास्त्र विभाग को अलग कर वाणिज्य महाविद्यालय का रूप ले लिया गया। वर्तमान में वाणिज्य महाविद्यालय कॉलेज के प्रांगण में ही है।
पटना कॉलेज बिहार का पहला कॉलेज है जिसने 1963 में ही शताब्दी समारोह मनाया।
यह कॉलेज ई॰ एम॰ फ़ॉर्स्टर के उपन्यास, ए पैसेज टू इंडिया से भी जुड़ा हुआ है। अद्वैत पी॰ गांगुली के अनुसार, उपन्यास में चंद्रपुर कॉलेज के नाम से जाना जाने वाला संस्थान "पटना कॉलेज की अनुकृति" है। अपने उपन्यास, ए पैसेज टू इंडिया लिखने के दौरान फ़ॉर्स्टर की मुलाकात कॉलेज के प्रोफेसर चार्ल्स रसेल और वी॰ एच॰ जैक्सन से हुई। फ़ॉर्स्टर ने रसेल से ह्वेन सांग की भारतीय डायरी एकत्रित की थी, इससे पहले कि वह बाराबर गुफाओं की यात्रा पर निकले, जो उपन्यास में एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में दिखाई देती हैं। कॉलेज परिसर में एक छात्रावास का नाम जैक्सन के नाम पर रखा गया है।
फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक सत्यजीत राय ने अपनी पुरस्कृत फ़िल्म सीमाबद्ध के लिए कॉलेज के सुरम्य परिसर का उपयोग किया था।द हिंदू http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/oxford-of-the-east-badly-in-need-of-restoration/article5556271.ece 'पूर्व के ऑक्सफ़ोर्ड' को मरम्मत की सख़्त ज़रूरत 9 जनवरी 2014 16 सितंबर 2024
विभाग
कला एवं वाणिज्य
अंग्रेजी
हिंदी
उर्दू
मैथिली
बांग्ला
संस्कृत
अरबी
फ़ारसी
इतिहास
राजनीति विज्ञान
अर्थशास्त्र
मनोविज्ञान
दर्शनशास्त्र
समाजशास्त्र
भूगोल
जनसंचार
प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व
उल्लेखनीय पूर्व विद्यार्थी
एचएमजे सर ख़ान बहादुर ख़ुदा बख़्श - इतिहासकार, अधिवक्ता और निजाम के हैदराबाद राज्य के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, ख़ुदा बख़्श ओरियंटल लाइब्रेरी के संस्थापक
रामधारी सिंह दिनकर - हिंदी कवि।
अन्नदा शंकर रे - बंगाली उपन्यासकार और एक प्रारंभिक भारतीय आईसीएस
राम शरण शर्मा - इतिहासकार, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय इतिहास कांग्रेस, पूर्व प्रमुख, इतिहास विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय
जयप्रकाश नारायण - 'संपूर्ण क्रांति' की अपनी अवधारणा के लिए जाने जाते हैं।
बिधान चंद्र रॉय (1897-1901) - स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री।
सच्चिदानंद सिन्हा (1892) – आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक, भारत की संविधान सभा के पहले अध्यक्ष।
कृष्ण सिन्हा – स्वतंत्रता के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री।
अनुग्रह नारायण सिन्हा – बिहार के अग्रणी निर्माताओं में से एक और बिहार के पहले उपमुख्यमंत्री।
भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा – पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (1943) और भारत के मुख्य न्यायाधीश (1959)।
उदय नारायण चौधरी- अध्यक्ष, बिहार विधानसभा
महेंद्र प्रसाद- सदस्य, राज्यसभा
बिनोद कुमार रॉय, तीन भारत के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश
गैलरी
सन्दर्भ
33em
बाहरी कड़ियाँ
Patna College पटना कॉलेज
patnacollege.ac.in
श्रेणी:बिहार के महाविद्यालय
श्रेणी:पटना