411 REFERENCE · Wikipedia
सरधना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सरधना Sardhana Front Facade of Basilica of Our Lady of Graces.jpg सरधना का गिरजाघर सरधना India Uttar Pradesh 29.145 77.611 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला मेरठ ज़िला 58252 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
सरधना (Sardhana) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह मेरठ जिले का एक तहसील मुख्यालय है ये दिल्ली के 85 किमी उत्तर-पूर्व में और मेरठ शहर से 18 किमी दूर स्थित है। मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग से 5 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से 12 किमी दूर स्थित है सरधना कपड़ा बाजार व गिरिजाघर के लिये प्रसिद्ध है। मेरठ से 18 किलोमीटर दूरी पर 'सरधना शहर' भी ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर का गवाह है। सरधना के ऐतिहासिक चर्च पर नवम्बर के दूसरे सप्ताह में महोत्सव होता है जिसमें प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
इतिहास
13 वीं शताब्दी में सरधना के 'राजा सरकट' द्वारा यह स्थल स्थापित किया गया। यहाँ रोमन कैथोलिक चर्च का निर्माण 1822 ई. में कराया गया। इसका डिजाइन तब इटली के वास्तुविद एंथानी रेगलेनी द्वारा बनाया गया। चर्च के निर्माण में संगमरमर व अन्य कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इसी जनपद में मेरठ महानगर से 23 किलोमीटर दूरी पर 'परीक्षितगढ़' कस्बे को अर्जुन के पौत्र, वीर अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। यहां के रोमन कैथोलिक चर्च की एक विशेषता यह भी है की ये चर्च ऊपर सेटेलाइट से देखने पर एक क्रॉस के आकार का दिखता है।
दर्शनीय स्थल
यहाँ बेगम समरू महल, रोमन कैथोलिक चर्च, बेगम समरू के कब्रिस्तान,जामा मस्जिद,दस से ज्यादा दिगम्बर श्वेताम्बर जैन मंदिर,आर्य मंदिर,हिन्दू मन्दिर,गंग नहर,वीर अब्दुल हमीद पार्क,ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पार्क, स्विमिंग पूल, आदि दर्शनीय स्थल स्थित है।
महापंचायत
मुज्जफरनगर में हुए दंगों में आरोपी स्थानीय विधायक संगीत सोम की गिरफ्तारी के विरोध में २९ सितम्बर २०१३ को महापंचायत का आयोजन किया गया। शासन द्वारा इस पर पहले से ही रोक लगा दी गई थी। इसमें शामिल होने आये लोगो पुलिस ने जबरन लाठियाँ बरसाई। इससे उत्तेजित भीड़ ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी के वाहन फूँक डाले।
इन्हें भी देखें
मेरठ ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
सरधना परियोजना
सरधना इतिहास
सन्दर्भ
मुज़फ़्फ़र नगर, देवबन्द बिजनौर बड़ौत सरधना हस्तिनापुर मेरठ, हापुड़
श्रेणी:मेरठ ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:मेरठ ज़िले के नगर