411 REFERENCE · Wikipedia
यूटीसी+०१:००
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|यूटीसी+०१:०० - नीला (जनवरी), नारंगी (जुलाई), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े
यूटीसी +०१:०० (UTC+01:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से एक घंटा आगे हो, यानि +०१:०० हो। इस यूटीसी अंतर का प्रयोग इन मानक समयों में होता है:
मध्य यूरोपीय समय
पश्चिम अफ़्रीका समय
पश्चिमी यूरोपीय ग्रीष्म समय
ब्रिटिश ग्रीष्म समय
आयरिश मानक समय
रोमांस मानक समय (माइक्रोसॉफ़्ट विन्डोज़ में)
स्वॉच इन्टरनेट समय
पूरे साल में समय के लिए प्रयोग
यह यूटीसी अंतर इन देशों और क्षेत्रों में वर्षभर के लिए प्रयोग होता है: अल्जीरिया, अंगोला, बेनिन, कैमरून, मध्य अफ़्रीकी गणतंत्र, चाड, कोंगो गणतंत्र, कोंगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (बान्दुन्दु, बा-कोंगो, एकातेअर, किन्शासा क्षेत्रों में), भूमध्यरेखीय गिनी, गाबोन, नाइजर, मोरक्को, नाइजीरिया व तुनीसिया।Benin Time https://web.archive.org/web/20111213174925/http://wwp.greenwichmeantime.com/time-zone/africa/benin/time/ 13 दिसंबर 2011 , Greenwichmeantime.com, Accessed 28 दिसम्बर 2011
उत्तरी गोलार्ध में मानक समय के लिए प्रयोग (यानि सर्दियों में)
उत्तरी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) के कई देशों में दिवालोक बचत समय (डेलाईट सेविंग टाइम) लागू होता है। उनमें से वह देश जहाँ यह यूटीसी अंतर केवल सर्दियों में मानक समय के रूप में प्रयोग होता है इस प्रकार हैं: अल्बानिया, अंदोरा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बॉस्निया व हेर्त्ज़ेगोवीना, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क (फ़रो द्वीपों और ग्रीनलैंड छोड़कर), फ़्रांस, जर्मनी, जिब्राल्टर, हंगरी, आयरलैंड१, इटली, लिक्टेन्स्टाइन, लग्ज़म्बोर्ग, मासेदोनिया, माल्टा, मोनाको, मोन्टेनेग्रो, नेदरलैंड्ज़, नॉर्वे, पोलैंड, सान मरीनो, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्लोवीनिया, स्पेन (कैनेरी द्वीपों को छोड़कर), स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड व वैटिकन।
टिप्पणी (१) - आयरलैंड में शीतकालीन समय की प्रथा है और इसमें सर्दियों में घड़ियाँ एक घंटा पीछे कर दी जाती है।Standard Time (Amendment) Act, 1971 https://web.archive.org/web/20120813013521/http://www.irishstatutebook.ie/1971/en/act/pub/0017/print.html 13 अगस्त 2012 , Office of the Attorney General, Ireland, Accessed 29 जून 2012
उत्तरी गोलार्ध में दिवालोक बचत समय के लिए प्रयोग (यानि गर्मियों में)
उत्तरी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) के कई देशों में दिवालोक बचत समय (डेलाईट सेविंग टाइम) लागू होता है। उनमें से वह देश या क्षेत्र जहाँ यह यूटीसी अंतर केवल गर्मियों में दिवालोक बचत समय के रूप में प्रयोग होता है इस प्रकार हैं: ऐल्डरनी, फ़रो द्वीप, गर्नज़ी, आइल ऑफ़ मैन, जर्ज़ी, मरोक्को, पुर्तगाल (अज़ोरेस द्वीपों को छोड़कर), सार्क, कैनेरी द्वीप व यूनाइटेड किंगडम।Time zone in St. Peter Port https://web.archive.org/web/20120315115220/http://www.timeanddate.com/worldclock/timezone.html?n=708 15 मार्च 2012 , Time and Date, Accessed 28 दिसम्बर 2011
इन्हें भी देखें
यूटीसी अंतर
दिवालोक बचत समय
सन्दर्भ
2
श्रेणी:समय मंडल
cs:Časové pásmo#UTC+1 A, SEČ (Středoevropský čas), CET (Central European Time)