Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हेबेई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|चीन में हेबेई प्रांत (लाल रंग में) हूबेई प्रान्त इस प्रान्त से सम्बंधित नहीं है और अगर आप उसपर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृपया हूबेई का लेख देखिये हेबेई (河北, Hebei) जनवादी गणराज्य चीन के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रांत है। हेबेई का अर्थ 'नदी से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की पीली नदी (ह्वांग हो) से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हान राजवंश के ज़माने में यहाँ जी प्रांत होता था जिस वजह से हेबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '冀' (जी) लिखा जाता है।China's Geography: Globalization and the Dynamics of Political, Economic, and Social Change, Gregory Veeck, Clifton W. Pannell, Christopher J. Smith, Youqin Huang, Rowman & Littlefield, 2011, ISBN 978-0-7425-6783-2 हेबेई का क्षेत्रफल १,८७,७०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७,१८,५४,२०२ थी, यानि भारत के तमिल नाडू राज्य से ज़रा कम। हेबेई की राजधानी और सबसे बड़ा शहर शिजियाझुआंग है। हेबेई के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें शिजियाझुआंग शानहाइगुआन सन्दर्भ 2 श्रेणी:हेबेई श्रेणी:चीन के प्रांत श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त