Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नुक़्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नुक़्ता देवनागरी, गुरमुखी और अन्य ब्राह्मी परिवार की लिपियों में किसी व्यंजन अक्षर के नीचे लगाए जाने वाले बिन्दु को कहते हैं। इस से उस अक्षर का उच्चारण परिवर्तित होकर किसी अन्य व्यंजन का हो जाता है। मूल रूप से 'नुक़्ता' अरबी भाषा का शब्द है और इसका मतलब 'बिन्दु' होता है। साधारण हिन्दी-उर्दू में इसका अर्थ 'बिंदु' ही होता है।A Dictionary Of Urdu, Classical Hindi And English https://web.archive.org/web/20140921003123/http://books.google.com/books?id=6BTHRBL5IEIC 21 सितंबर 2014, John T. Platts, pp. 1146, Kessinger Publishing, 2004, ISBN 978-0-7661-9231-7, ... to mark (a letter) with (the diacritical) points ... A point, a dot ... नुक़्ते ऐसे व्यंजनों को बनाने के लिए प्रयोग होते हैं जो पहले से मूल लिपि में न हों, जैसे कि 'ढ़' मूल देवनागरी वर्णमाला में नहीं था और न ही यह संस्कृत में पाया जाता है। अरबी-फ़ारसी लिपि में भी अक्षरों में नुक़्तों का प्रयोग होता है, उदाहरणार्थ 'ur ر' का उच्चारण 'र' है जबकि इसी अक्षर में नुक़्ता लगाकर 'ur ز' लिखने से इसका उच्चारण 'ज़' हो जाता है। इन भाषाओं में ज एवं ज़, दोनों ही शब्द उपलब्ध एवं प्रयोग होते हैं, एनके अलावा एक अन्य ज़ भी होता है जिनके लिये निम्न शब्द प्रयोग होते हैं: ज के लिये जीम, ज़ के लिये ज़्वाद (ض)/ज़े (ز)/ ज़ाल(ذ)/ज़ोए (ظ) - ये चार अक्षर होते हैं। यहां ध्यान योग्य ये है कि चार अक्षर ज़ के लिये होने के बावजूद ज के लिये जीम (ج) होता ही है। अतः जीम का प्रयोग भी होता है, जैसे जज़्बा में ज एवं ज़ दोनों ही प्रयुक्त हैं। ऐसे ही बहुत स्थानों पर ग के लिये गाफ़ (گ) एवं ग़ (غ) के लिये ग़ैन का भी प्रयोग होता है। हिन्दी में नुक्ता उस बिन्दी को कहते हैं, जो अरबी और फारसी से हिंदी में आए शब्दों की कुछ ध्वनियों को लिखने के लिए देवनागरी के कुछ वर्णों के नीचे लगाई जाती है। हिंदी के क, ख, ग, ज और फ वर्णों के नीचे नुक्ता लगा कर अरबी-फारसी की ध्वनियों (क़, ख़, ग़, ज़, फ़) को लिखा जाता है। यह पद्धति उस दौर में शुरू हुई थी, जब हिंदी के परिष्कार और परिमार्जन का कार्य जोरों पर था। वह शुद्धतावादी लोगों का समय था। उनका मानना था कि अरबी-फारसी के जो शब्द हिंदी में प्रचलित हैं, उनको उनके शुद्ध रूप में हिंदी में लिखना चाहिए। हिंदी में क, ख और ग का उच्चारण जिस स्थान (कण्ठ) से होता है, उसके और नीचे (गले) से अरबी में इन ध्वनियों का उच्चारण होता है। इनका मूल उच्चारण दिखाने के लिए क, ख, ग के नीचे नुक्ता लगा कर क़, ख़, ग़ के रूप में अरबी की ये ध्वनियां लिखी जाने लगीं। ज़ और फ़ फारसी की ध्वनियां हैं। ये संघर्षी ध्वनियां हैं। हिंदी में ऐसी ध्वनियां नहीं हैं। हिंदी में ग और फ स्पर्श ध्वनि हैं।हिंदी भाषा की संरचना की दृष्टि से अरबी-फरसी की इन ध्वनियों को उनके मूल रूप में लिखना आज अनावश्यक है। यहां ध्यान देने की बात यह है कि उर्दू में क, ख, ग, ज, फ ध्वनियां भी हैं और क़, ख़, ग़, ज़, फ़ भी। यह तय करने का कोई उपाय नहीं है कि किस क, ख, ग, ज, फ के नीचे नुक्ता लगेगा और किसके नीचे नहीं लगेगा। ‘इजाज़त’ शब्द में दोनों ध्वनियां आती हैं। यह कैसे तय होगा कि पहले ‘ज’ के नीचे नुक्ता क्यों नहीं लगता और दूसरे ‘ज’ के नीचे नुक्ता क्यों लगता है? इसी आग्रह का परिणाम है कि छात्र फल को फ़ल और फिर को फ़िर बोलते सुने जाते हैं। नुक़्ता वाले अक्षर +देवनागरी नुक़्ता — फ़ारसी‑अरबी ध्वनि‑प्रतिरूपवर्णउर्दू अक्षरनुक़्ता वर्णअरबी अक्षरIPAउदाहरणhi कur کhi क़ar قqhi क़दम, क़सम, क़ीमत, क़िलाhi खur کھhi ख़ar خxhi ख़ान, ख़राब, ख़बर, ख़ुश, ख़ैरhi गur گhi ग़ar غɣhi ग़लत, ग़ुस्सा, ग़रीब, ग़ायब, ग़ैरhi जur جhi ज़ar زzhi ज़मीन, ज़हर, ज़माना, ज़िन्दाhi झur جھhi झ़ar ژयह अक्षर अरबी वर्णमाला में नहीं है; यह फ़ारसी, उर्दू और अन्य भाषाओं में प्रयुक्त होता है।ʒटेलीविझ़न, अझ़दहाhi थur تھhi थ़ar ثθथ़क़ाफ़त, थ़ामूद, थ़ालासाhi दur دhi द़ar ذðhi द़िक्र, द़िम्मा, द़र्राhi फur پھhi फ़ar فfhi फ़र्श, फ़र्क़, फ़ोन, फ़ायदा, फ़र्ज़hi वur وhi व़ar وwhi व़ज़न, व़तन, व़क़्त, व़ादाhi सur سhi स़ar صsˤhi स़ाफ़, स़ुबह, स़ादा, स़ाहिबhi हur ہhi ह़ar حħhi ह़लाल, ह़राम, ह़िसाब, ह़क़तur تत़ar طtˤत़ूफ़ान, त़बियत, त़रफ़, त़ोताhi अ / आur ا / آhi अ़ / आ़ar عʕआ़मआ़म’ जिसका अर्थ ‘साधारण’ है; यह उस ‘आम’ (फल) से भिन्न है जिसका मूल संस्कृत ‘आम्र’ है।, आ़दत, औ़रत, अ़जीब}देवनागरी नुक़्ता — द्रविड़ ध्वनि‑प्रतिरूपवर्णनुक़्ता वर्णतमिऴ् अक्षरIPAउदाहरण (हिन्दी व तमिऴ्)डड़ -ɽगाड़ी, लड़का, घड़ी, साड़ीढढ़ഢɽʱपढ़ना, गढ़, दाढ़ी, बाढ़, सीढ़ी ळऴழɭतमिऴ्, चोऴ, वाऴै (केला) रऱறɾनऩ्ऱि (धन्यवाद), काऱ्ऱु (पवन)नऩனnअऩ्प (प्रेम), ऩिला (चाँदनी)देवनागरी नुक़्ता — दार्दी ध्वनि‑प्रतिरूपवर्णनुक़्ता वर्णकश्मीरी अक्षरIPAकश्मीरी उदाहरणचच़ks ژt͡sच़़ोट (रोटी), च़़िथ (चिट्ठी)छछ़ks څt͡sʰमछ़़ (मछली), छ़़्यन (छींकना) हिन्दी में प्रयोग होने वाले नुक़्तेदार अक्षर और उनके बिना नुक्ते वाले रूप नीचे की तालिका दिए गए हैं। उनके हन्टेरियन लिप्यन्तरण और अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला चिह्न भी दिए गए हैं। जहाँ उपलब्ध है उनके लिए एक बजाई जा सकने वाले ध्वनि भी दी गई है। Rajasthani Language: राजस्थानी Rajasthani Family: Indo-Aryan (Rajasthani Group) Script Name: देवनागरी Devanagari Alternative Alphabet: راجستھاني عربي Rajasthani Arabic Independent Vowels: अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं Dependent Vowels: ा ि ी ु ू े ै ो ौ ं Consonants: क ख ग घ ॻ ङ च छ ज झ ॼ ञ ट ठ ड ढ ॾ ण त थ द ध न प फ ब भ ॿ म य र ल ळ व श ष स ह Additional Consonants: क़ ख़ ग़ ॻ़ ज़ ॼ़ झ़ ड़ ढ़ ॾ़ ण़ ऩ ॿ़ फ़ ल़ स़ Marwari Language: मारवाड़ी Marwari Family: Indo-Aryan (Rajasthani Group) Script Name: देवनागरी Devanagari Alternative Alphabet: مارواڑی عربی Marwari Arabic Independent Vowels: अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं Dependent Vowels: ा ि ी ु ू े ै ो ौ ं Consonants: क ख ग ॻ घ ङ च छ ज ॼ झ ञ ट ठ ॸ ड ॾ ढ ण त थ द ध न प फ ब ॿ भ म य र ल ळ व श ष स ह Additional Consonants: ॻ़ ज़ ॼ़ ॸ़ ड़ ॾ़ ढ़ ण़ ऩ ॿ़ म़ ल़ ऴ Sindhi Language: सिन्धी Sindhi Family: Indo-Aryan (Sindhi Group) Script Name: देवनागरी Devanagari Alternative Alphabet: سنڌي عربي Sindhi Arabic Independent Vowels: अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ Dependent Vowels: ा ि ी ु ू े ै ो ौ ं Consonants: क ख ग ॻ घ ङ च छ ज ॼ झ ञ ट ठ ड ॾ ढ ण त थ द ध न प फ ब ॿ भ म य र ल व श ष स ह Additional Consonants: क़ ख़ ग़ ज़ ड़ ढ़ फ़ Kashmiri Language: कॉशुर Kashmiri Family: Indo-Aryan (Dardic Group) Script Name: देवनागरी Devanagari Alternative Alphabet: کاشر عربي Kashmiri Arabic Independent Vowels: अ ॶ ॷ आ इ ई उ ऊ ऋ ॠ ए ऍ ऎ ऐ ꣾ ओ ऑ ऒ औ ॵ ॳ ॴ अं अः Dependent Vowels: ॖ ॗ ा ि ी ु ू ृ ॄ े ॅ ॆ ै ꣿ ो ॉ ॊ ौ ॏ ऺ ऻ ं ः Consonants: क ख ग च छ ज ञ ट ठ ड त थ द न प फ ब म य र ल व श स ह Additional Consonants: च़ छ़ ज़ Kangri Language: कांग्री • કાંગ્રી Kangri Family: Indo-Aryan (Kangri Group) Script Name: देवनागरी Devanagari, ગુજરાતી Gujarati Alternative Alphabet: Sirmurai Independent Vowels: Devanagari: अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ Gujarati: અ આ ઇ ઈ ઉ ઊ એ ઐ ઓ ઔ Dependent Vowels: Devanagari: ा ि ी ु ू े ै ो ौ ं Gujarati: ા િ ી ુ ૂ ે ૈ ો ૌ ં Consonants: Devanagari: क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल ळ व श ष स ह Gujarati: Additional Consonants: Devanagari: क़ ख़ ग़ घ़ ङ़ ज़ झ़ ञ़ ड़ ढ़ ऩ फ़ ऱ व़ श़ ष़ स़ ह़ Gujarati: ક઼ ખ઼ ગ઼ ઘ઼ ઙ઼ જ઼ ઝ઼ ઞ઼ ડ઼ ઢ઼ દ઼ ફ઼ લ઼ વ઼ શ઼ ષ઼ સ઼ હ઼ Kurmali Language: कुड़मालि Kurmali Family: Dravidian Script Name: देवनागरी Devanagari Alternative Alphabet: Arabic Independent Vowels: अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ ओ अँ अं अः Dependent Vowels: Devanagari: ा ि ी ु ू ृ े ै ो ौ ँ ं ः Consonants: क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह Additional Consonants: क़ ख़ ग़ घ़ ङ़ च़ छ़ ज़ ञ़ ड़ ढ़ फ़ ऱ व़ श़ ष़ स़ ह़ Saraiki Language: सराइकी • ਸਰਾਇਕੀ Saraiki Family: Indo-Aryan (Punjabi Group) Script Name: देवनागरी Devanagari, ਗੁਰਮੁਖੀ Gurmukhi Alternative Alphabet: شاہ مکھی Shahmukhi, سنڌي عربي Sindhi Arabic Independent Vowels: Devanagari: अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अ़ Gurmukhi: ਅ ਆ ਇ ਈ ਉ ਊ ਏ ਐ ਓ ਔ ਅ਼ Dependent Vowels: Devanagari: ा ि ी ु ू ृ े ै ो ौ ं ़ Gurmukhi: ਾ ਿ ੀ ੁ ੂ ੇ ੈ ੋ ੌ ਂ ੰ ਂ ਼ Consonants: Devanagari: क ख ग ॻ घ ङ च छ ज ॼ झ ञ ट ठ ड ॾ ढ ण त थ द ध न प फ ब ॿ भ म य र ल व श ष स ह Gurmukhi: ਕ ਖ ਗ ਘ ਙ ਚ ਛ ਜ ਝ ਞ ਟ ਠ ਡ ਢ ਣ ਤ ਥ ਦ ਧ ਨ ਪ ਫ ਬ ਭ ਮ ਯ ਰ ਲ ਵ ਸ ਹ ੜ Additional Consonants: Devanagari: क़ ख़ ग़ ज़ ॼ़ ड़ ॾ़ ढ़ फ़ स़ ह़ ऱ अ़ Gurmukhi: ਕ਼ ਖ਼ ਗ਼ ਜ਼ ਸ਼ ਝ਼ ਡ਼ ਢ਼ ਤ਼ ਫ਼ ਲ਼ ਸ਼ ਹ਼ ਅ਼ Shina Language: षीना Shina Family: Indo-Aryan (Dardic Group) Script Name: देवनागरी Devanagari Alternative Alphabet: ݜݨیا عربی Shina Arabic Independent Vowels: Devanagari: ॳ ॴ अ आ इ ई उ ऊ ऍ ए ऑ ओ अँ Dependent Vowels: Devanagari: ऺ ऻ ा ि ी ु ू ॅ े ॉ ो ँ Consonants: Devanagari: क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह Additional Consonants: Devanagari: ख़ ग़ घ़ च़ छ़ ज़ श़ ष़ Kurukh Language: कुड़ुख़ • କୁଡ଼ୁଖ Kurukh Family: Dravidian Script Name: देवनागरी Devanagari, ଓଡ଼ିଆ Oriya Alternative Alphabet: Kurukh Banna, Tolong Siki Independent Vowels: Devanagari: अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ओ ॲ अँ अं अः Oriya: ଅ ଆ ଇ ଈ ଉ ଊ ଋ ଏ ଓ ଅଁ ଅଂ ଅଃ Dependent Vowels: Devanagari: ा ि ी ु ू ृ े ो ॅ ँ ं ः Oriya: ା ି ୀ ୁ ୂ ୃ େ ୈ ୋ ୌ ଁ ଂ ଃ Consonants: Devanagari: क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह Oriya: କ ଖ ଗ ଘ ଙ ଚ ଛ ଜ ଝ ଞ ଟ ଠ ଡ ଢ ଣ ତ ଥ ଦ ଧ ନ ପ ଫ ବ ଵ ଭ ମ ଯ ର ଳ ଲ ୱ ଶ ଷ ସ ହ Additional Consonants: Devanagari: क़ ख़ ग़ ङ़ ज़ ञ़ ड़ ढ़ फ़ व़ Oriya: କ଼ ଖ଼ ଗ଼ ଙ଼ ଜ଼ ଞ଼ ଡ଼ ଢ଼ ଫ଼ ଵ଼ ୱ଼ Malto Language: मल्टी • মাল্টো Malto Family: Dravidian Script Name: देवनागरी Devanagari, বাংলা Bengali Independent Vowels: Devanagari: अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ Bengali: অ আ ই ঈ উ ঊ এ ঐ ও ঔ Dependent Vowels: Devanagari: ा ि ी ु ू े ै ो ौ Bengali: া ি ী ু ূ ে ৈ ো ৌ Consonants: Devanagari: क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह Bengali: ক খ গ ঘ ঙ চ ছ জ ঝ ঞ ট ঠ ড ঢ ণ ত থ দ ধ ন প ফ ব ভ ম য় র ল ৱ শ ষ স হ Additional Consonants: Devanagari: क़ ग़ ड़ द़ Bengali: ক় গ় ঢ় দ় हिन्दी में नुक्ते के प्रयोग के विषय में मानक नुक्ता लम्बे समय से हिंदी विद्वानों के बीच विमर्श का विषय रहा है। किशोरीदास वाजपेयी (हिंदी शब्दानुशासन, नागरी प्रचारिणी सभा) जैसे व्याकरण के विद्वान हिन्दी लेखन में नुक्ता लगाने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि ये सब शब्द अब हिंदी के अपने हो गए हैं और हिंदी भाषी इन शब्दों का उच्चारण ऐसे ही करते हैं जैसे उनमें नुक्ता नहीं लगा हो। बहुत कम लोगों को उर्दू के नुक्ते वाले सही उच्चारण का ज्ञान है। केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा जारी मानक हिन्दी वर्तनी के अनुसार उर्दू से आए अरबी-फ़ारसी मूलक वे शब्द जो हिंदी के अंग बन चुके हैं और जिनकी विदेशी ध्वनियों का हिंदी ध्वनियों में रूपांतर हो चुका है, हिंदी रूप में ही स्वीकार किए जा सकते हैं। जैसे :– कलम, किला, दाग आदि (क़लम, क़िला, दाग़ नहीं)। पर जहाँ उनका शुद्‍ध विदेशी रूप में प्रयोग अभीष्ट हो अथवा उच्चारणगत भेद बताना आवश्‍यक हो (जैसे उर्दू कविता को मूल रूप में उद्दृत करते समय) , वहाँ उनके हिंदी में प्रचलित रूपों में यथास्थान नुक्‍ते लगाए जाएँ। जैसे :– खाना : ख़ाना, राज : राज़, फन : हाइफ़न आदि। इन्हें भी देखें देवनागरी मानक हिन्दी हिन्दी वर्तनी मानकीकरण मानक हिंदी वर्तनी (केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा जारी) सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ मानक हिंदी वर्तनी के प्रमुख नियम श्रेणी:देवनागरी श्रेणी:लिपि