411 REFERENCE · Wikipedia
सरयू नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सरयू नदी Sarayu riverनिचली घाघरा नदी Bageshwar view 01.jpg बागेश्वर, कुमाऊँ में सरयू नदी India भारत में नदीमुख स्थान देश राज्य उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार ज़िले नगर आजमगढ़, सीतापुर , बाराबंकी, बहरामघाट, बहराइच, गोंडा, जौनपुर ,अयोध्या, टान्डा, राजेसुल्तानपुर, दोहरीघाट 350 km mi on हिमालय सरमूल, बागेश्वर ज़िला, उत्तराखण्ड 4150 m ft गंगा नदी बिहार 25.755 N 84.653 E inline, title सरयू → शारदा → घाघरा (सरयू) → गंगा गंगा नदी
सरयू नदी (Sarayu river), जिसे घाघरा नदी (Ghaghara river) भी कहा जाता है, भारत के उत्तरी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह उत्तराखण्ड के बागेश्वर ज़िले में उत्पन्न होती है, फिर शारदा नदी में विलय हो जाती है, जो काली नदी भी कहलाती है और उत्तर प्रदेश राज्य से गुज़रती है। शारदा नदी फिर घाघरा नदी में विलय हो जाती है, जिसके निचले भाग को फिर से सरयू नदी के नाम से बुलाया जाता है। नदी के इस अंश के किनारे अयोध्या का ऐतिहासिक व तीर्थ नगर बसा हुआ है। सरयू फिर बिहार राज्य में प्रवेश करती है, जहाँ बलिया और छपरा के बीच में इसका विलय गंगा नदी में होता है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
अपने ऊपरी भाग में, जहाँ इसे काली नदी के नाम से जाना जाता है, यह काफ़ी दूरी तक भारत (उत्तराखण्ड राज्य) और नेपाल के बीच सीमा बनाती है। सरयू नदी की प्रमुख सहायक नदी राप्ती है जो इसमें उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज नामक स्थान पर मिलती है। इस क्षेत्र का प्रमुख नगर गोरखपुर इसी राप्ती नदी के तट पर स्थित है और राप्ती तंत्र की अन्य नदियाँ आमी, जाह्नवी इत्यादि हैं जिनका जल अंततः सरयू में जाता है। बाराबंकी, बहरामघाट, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, फैजाबाद, जौनपुर , अयोध्या, टान्डा, राजेसुल्तानपुर, दोहरीघाट, बलिया आदि शहर इस नदी के तट पर स्थित हैं।
नाम
सरयू नदी को इसके ऊपरी हिस्से में काली नदी के नाम से जाना जाता है, जब यह उत्तराखंड में बहती है। मैदान में उतरने के पश्चात् इसमें करनाली या घाघरा नदी आकर मिलती है और इसका नाम सरयू हो जाता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में इसे शारदा भी कहा जाता है। ज्यादातर ब्रिटिश मानचित्रकार इसे पूरे मार्ग पर्यंत घाघरा या गोगरा के नाम से प्रदर्शित करते रहे हैं किन्तु परम्परा में और स्थानीय लोगों द्वारा इसे सरयू (या सरजू) कहा जाता है। इसके अन्य नाम देविका, रामप्रिया इत्यादि हैं। यह नदी बिहार के आरा और छपरा के पास गंगा में मिल जाती है। सरयुपारी/सरयुपारीण ब्राह्मण समूह का नाम भी यही सरयू नदी के कारण पड़ा, सरयू नदी के इस पर निवास करने वाले ब्राह्मणों को इस नदी के कारण सरयुपारीण ब्राह्मण कहा गया.
धार्मिक मान्यतायें का उल्लेख
thumb|left|250px|सरयू पार करते हुए श्रीराम, सीता और लक्ष्मण - राजा रवि वर्मा द्वारा रचित एक चित्र।
thumb|260px|सरयू नदी का किनारा।
यह एक वैदिक कालीन नदी है जिसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। इस संदर्भ में यह वितर्क किया जाता है कई ऋग्वेद में इंद्र द्वारा दो आर्यों के वध की कथा (RV.4.13.18) में जिस नदी के तट पर इस घटना के होने का वर्णन है वह यही नदी है।David Frawley, Gods, Sages and Kings: Vedic Secrets of Ancient Civilization https://web.archive.org/web/20140720121610/http://books.google.co.in/books?id=9HDYo-FMo7MC&lpg=PA88&dq=sarayu&pg=PA88#v=onepage&q=sarayu&f=false 20 जुलाई 2014 इसकी सहायक राप्ती नदी के भी अरिकावती नाम से उल्लेख का वर्णन मिलता है। http://books.google.co.in/books?id=43Fzt-G_-XYC&pg=PA6&lpg=PA6&dq=Aciravati&source=bl&ots=Cz895bNylA&sig=IWOBCViVlpAFRBjLEvOSWWXyydU&hl=en&ei=UoNsTITBNMSecf7arYYB&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=4&ved=0CC0Q6AEwAw#v=onepage&q=Aciravati&f=false Encyclopaedia of Ancient Indian Geography Subodh Kapoor p. 5 Google books 2014-07-14 https://web.archive.org/web/20140714175311/http://books.google.co.in/books?id=43Fzt-G_-XYC&pg=PA6&lpg=PA6&dq=Aciravati&source=bl&ots=Cz895bNylA&sig=IWOBCViVlpAFRBjLEvOSWWXyydU&hl=en&ei=UoNsTITBNMSecf7arYYB&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=4&ved=0CC0Q6AEwAw#v=onepage&q=Aciravati&f=false 14 जुलाई 2014 live
रामायण की कथा में सरयू अयोध्या से होकर बहती है जिसे दशरथ की राजधानी और राम की जन्भूमि माना जाता है। वाल्मीकि रामायण के कई प्रसंगों में इस नदी का उल्लेख आया है। उदाहरण के लिये, विश्वामित्र ऋषि के साथ शिक्षा के लिये जाते हुए श्रीराम द्वारा इसी नदी द्वारा अयोध्या से इसके गंगा के संगम तक नाव से यात्रा करते हुए जाने का वर्णन रामायण के बाल काण्ड में मिलता है।रामायण- बालकाण्ड, सर्ग २४ https://web.archive.org/web/20151119031430/http://www.valmikiramayan.net/bala/sarga24/bala_24_prose.htm 19 नवंबर 2015 (अंग्रेजी अनुवाद) कालिदास के महाकाव्य रघुवंशम् में भी इस नदी का उल्लेख है।राम गोपाल, Kālidāsa: His Art and Culture https://web.archive.org/web/20140720125800/http://books.google.co.in/books?id=HwHk-Y9S9UMC&lpg=PA125&dq=sarayu%20river&pg=PA125#v=onepage&q=sarayu%20river&f=false 20 जुलाई 2014 बाद के काल में रामचरित मानस में तुलसीदास ने इस नदी का गुणगान किया है।'त्रिबिध ताप त्रासक तिमुहानी। राम सरूप सिंधु समुहानी’
बौद्ध ग्रंथों में इसे सरभ के नाम से पुकारा गया है। कनिंघम ने अपने एक मानचित्र पर इसे मेगस्थनीज द्वारा वर्णित सोलोमत्तिस नदी (Solomattis River) के रूप में चिन्हित किया है और ज्यादातर विद्वान टालेमी इसे द्वारा वर्णित सरोबेस (Sarobes) नदी के रूप में मानते हैं।http://www.nih.ernet.in/rbis/Mythology.htm#Sarayu Rivers in Mythology 13 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20110924090749/http://www.nih.ernet.in/rbis/Mythology.htm#Sarayu 24 सितंबर 2011 dead http://books.google.co.in/books?id=ZKs1gBhJSWIC&lpg=PA309&dq=sarayu%20river&pg=PA309#v=onepage&q=sarayu%20river&f=false Hydrology and Water Resources of India 15 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140720123439/http://books.google.co.in/books?id=ZKs1gBhJSWIC&lpg=PA309&dq=sarayu%20river&pg=PA309#v=onepage&q=sarayu%20river&f=false 20 जुलाई 2014 live
पर्यावरणीय दशा
सरयू नदी तंत्र की नदियों का काफ़ी जल सिंचाई परियोजनाओं द्वारा नहरों के लिये फीडर पम्पों और बाँधों के माध्यम से निकाला जाता है। उदाहरण के लिये शारदा नहर परियोजना भारत की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में से एक है। अतः इस नदी का जल प्राकृतिक अपवाह से काफ़ी कम हो चुका है और यह नदी भी अपनी प्राकृतिक जलजीवों के लिये सुरक्षित नहीं रह गयी है।प्रियंका प्रियम तिवारी, सरयू नदी भी खतरे में https://web.archive.org/web/20140714214901/http://hindi.indiawaterportal.org/node/29580 14 जुलाई 2014 इण्डिया वाटर पोर्टल से शिंशुमार या स्थानीय भाषा में सूँस इस नदी के सर्वाधिक प्रभावित जंतु हैं जिनकी आबादी समाप्ति के खतरे से जूझ रही है।
महत्त्व
सरयू नदी पर उत्तराखण्ड में टनकपुर के पास बाँध बनाकर शारदा नहर निकाली गई है। यह भारत की सर्वाधिक बड़ी नहर प्रणालियों में से एक है। अन्य कई स्थानों पर फीडर पम्प द्वारा नहरें निकाली गयी हैं जिन्हें शारदा सहायक के नाम से जाना जाता है। दोहरी घाट,बिल्थरा रोड तथा राजेसुल्तानपुर नामक स्थानों से ऐसी सहायक नहरें निकाली गई हैं।
इन्हें भी देखें
घाघरा नदी
राप्ती नदी
गंगा नदी
अयोध्या
उल नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की नदियाँ
श्रेणी:बिहार की नदियाँ
श्रेणी:गंगा नदी की उपनदियाँ
श्रेणी:रामायण में स्थान
श्रेणी:ऋग्वैदिक नदियाँ