411 REFERENCE · Wikipedia
प्यार किया तो डरना क्या (1963 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्यार किया तो डरना क्या प्यार किया तो डरना क्या (1963 फ़िल्म).jpg प्यार किया तो डरना क्या का पोस्टर बी॰ एस॰ रंगाB.S. Ranga, veteran film director, passes away https://www.thehindu.com/news/national/B.S.-Ranga-veteran-film-director-passes-away/article15590792.ece द हिन्दु 26 जनवरी 2019 en-IN 12 दिसम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20181025100136/https://www.thehindu.com/news/national/B.S.-Ranga-veteran-film-director-passes-away/article15590792.ece 25 अक्तूबर 2018 live रवि शम्मी कपूर, सरोजा देवी, प्राण 1963 भारत हिन्दी
प्यार किया तो डरना क्या 1963 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। बी॰ एस॰ रंगा द्वारा निर्देशित ये फिल्म ब्लैक और व्हाइट में है। इसमें शम्मी कपूर, सरोजा देवी, प्राण, ओम प्रकाश, आग़ा और पृथ्वीराज कपूर हैं। फिल्म में संगीत रवि का है।
संक्षेप
राजेश (शम्मी कपूर) अपने अमीर पिता, कुँवर साहब (पृथ्वीराज कपूर) का बेटा है। राजेश को शिक्षक रामदास (नज़ीर हुसैन) की बेटी सविता (सरोजा देवी) से प्यार हो जाता है। सविता ने राजेश को कामचोरी छोडने के लिये मनाया और उसके बजाय कॉलेज में पढ़ाई करने को कहा। वह पूरे कॉलेज में प्रथम आता है और स्वर्ण पदक जीतता है। कुँवर साहब अपने बेटे के प्रेम संबंधों से खुश नहीं होते और उनके प्यार को स्वीकार करने से इंकार कर देते हैं। लेकिन राजेश अपने पिता की अनुमति के बिना सविता के साथ शादी कर लेता है और घर आ जाता है।
राजेश के पिता कुँवर साहब उनका अभिवादन नहीं करते और न ही उन्हें स्वीकार करते हैं और वे सविता का अपमान करते हैं। इससे खुश न होकर, राजेश घर छोड़ देता है और वे जीवन (प्राण) के घर में रहने लगते हैं, जो उसका दोस्त है। जीवन ने सविता के खिलाफ राजेश के दिमाग में जहर डालना शुरू कर दिया क्योंकि कॉलेज में सविता ने उसे लुभाने की कोशिश करने पर अपमानित किया था और थप्पड़ मारा था। बड़ी गलतफहमियां उनके रिश्ते के बीच आने लगती हैं। कुछ समय के बाद दोनों गलतफहमी की वजह से अलग हो जाते हैं। थोड़ी देर बाद जीवन की दोस्त (हेलेन) उस गलतफहमी के लिये खुद को दोषी महसूस करने लगती है और सच्चाई को सामने लाती है। राजेश अपनी गलती के लिए दोषी महसूस करता है। क्या राजेश को उसकी पत्नी वापस मिलेगी? क्या उसके पिता उन्हें स्वीकार करेंगे?
मुख्य कलाकार
शम्मी कपूर — राजेश
सरोजा देवी — सविता
प्राण — जीवन
पृथ्वीराज कपूर — कुँवर साहब
आग़ा —
शुभा खोटे —
ओम प्रकाश —
नज़ीर हुसैन — रामदास
संगीत
गीत गायक रवि शकील बदायूँनी जान-ए-बहार हुस्न तेरा बेमिसाल है मोहम्मद रफ़ी 5:08 दिल तुमको दे दिया जान-ए-जिगर आशा भोंसले, मोहम्मद रफ़ी 3:16 बहारों की कहानी सुनाती है जवानी आशा भोंसले 5:56 जब तक हम हैं हम ही हम हैं मोहम्मद रफ़ी 3:28 दुनिया में मोहब्बत वालों की आशा भोंसले 3:24 मोहब्बत का नगमा जुबाँ पर मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 4:22 जिंदगी क्या है गम का दरिया मोहम्मद रफ़ी 6:54 मेरा दिल आशिकाना है मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 5:45 आ मेरी जान मुझको लगा ले गले मोहम्मद रफ़ी 3:28
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0261214 प्यार किया तो डरना क्या
श्रेणी:1963 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:रवि द्वारा संगीतबद्ध फिल्में