Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोहरा रेगिस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|दक्षिण अमेरिका में पेरू के लीमा और त्रुहिलो के बीच का कोहरा रेगिस्तान। पीछे कोहरे से आधे ढके ऐन्डीयाई पर्वत​ कोहरा रेगिस्तान या कोहरा मरुभूमि (fog desert) ऐसे रेगिस्तान को कहते हैं जहाँ पड़ने वाला अधिकतर जल कोहरे द्वारा पहुँची नमी से आता है। ऐसे क्षेत्रों में कोहरे से ही वनस्पतियों और जानवरों को जल मिलता है।Fog desert https://web.archive.org/web/20170216220209/https://books.google.com/books?id=g3CbqZtaF4oC 16 फ़रवरी 2017 , Federico Norte, University of Oklahoma Press, Page 224, 1999, ISBN 978-0-8061-3146-7 दक्षिणी अमेरिका में पेरू और चिली के तट पर स्थित आताकामा रेगिस्तान, अफ़्रीका में नामीबिया का नामीब रेगिस्तान, उत्तरी अमेरिका में मेक्सिको का बाहा कैलिफ़ोरनिया रेगिस्तान और अरबी प्रायद्वीप का तटीय कोहरा रेगिस्तान इसके कुछ उदाहरण हैं।Arabian Peninsula coastal fog desert (AT1302) https://web.archive.org/web/20111027193934/http://www.nationalgeographic.com/wildworld/profiles/terrestrial/at/at1302.html 27 अक्तूबर 2011 , WildWorld Ecoregion Profiles, National Geographic Society, Accessed 2011-07-02 इन रेगिस्तानों में कोहरा आकर धरती, पेड़-पौधों, कीटों और जानवरों पर पड़ता है और इसी से वे जल ग्रहण करते हैं। नामीब रेगिस्तान में देखा गया है कि वहाँ वाहनों के चलने से स्थानीय लाइकेन को हानि पहुँची है। गाड़ियों के पहियों के निशानों में तापमान अन्य स्थानों से लगभग २ °सेंटीग्रेड ज़्यादा गर्म पाया गया। इस से वहाँ कोहरा जमने की रफ़्तार कम हुई और वनस्पति को हानि पहुँची। अध्ययन से पता चला है कि कोहरा रेगिस्तानों में ऐसे छोटे बदलावों का बड़ा प्रभाव दिखता है।Do vehicle track disturbances affect the productivity of soil-growing lichens in a fog desert?, J.S. Lalley, Wiley, Page 548–556, volume 20, issue 3, doi 10.1111/j.1365-2435.2006.01111.x, Accessed 2008-11-04 इन्हें भी देखें रेगिस्तान आताकामा रेगिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:मरुस्थल