411 REFERENCE · Wikipedia
रजनीगंधा (फिल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रजनीगंधा बासु चटर्जी द्वारा निर्देशित 13 सितंबर 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह प्रसिद्ध हिंदी लेखिका मन्नू भंडारी की लघु कहानी "यही सच है"(1966) तीसरे कहानी संग्रह पर आधारित है। फिल्म में अमोल पालेकर, विद्या सिन्हा और दिनेश ठाकुर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से मुक्त दो पुरुषों(संजय और निशिध) के प्रेम में डूबी हुई स्त्री मन की आंतरिक ऊहापोह को अभिव्यक्त करती यह कहानी स्त्री मनोविज्ञान को पहली बार बारीकी से सामने लाती है। इस फिल्म में एक उलझी हुई स्त्री की मानसिकता को दर्शाया गया है जो सच क्या है इसमें उलझी रहती है। इस फिल्म और कहानी की नायिका दीपा हैं। इसकी कहानी कानपुर से कोलकाता और कोलकाता से कानपुर में जाकर ही समाप्त हो जाती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में