Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विलुप्ति घटना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

350px| इस प्रकार के एस्टेरोइड घटना से भी धरती का विनाश हो सकता हैं। विलुप्ति घटना (extinction event) या महाविलुप्ति या सामूहिक विलुप्ति (mass extinction) एक विशेष प्रकार की घटना होती है जिसमें एक छोटे से काल में बहुत सी जातियाँ विलुप्त हो जाती हैं और पूरी पृथ्वी के सम्पूर्ण जीवन में कमी आती है।Mass Extinctions and Their Aftermath, A. Hallam, P. B. Wignall, Oxford University Press, 1997, ISBN 978-0-19-854916-1, ... He defines mass extinction as any substantial increase in the amount of extinction (that is, lineage termination) suffered by more than one geographically widespread higher taxon during a relatively short interval of geological time, resulting in at least temporary decline in their standing diversity ... more concise one offered here is that a mass extinction is an extinction of a significant proportion of the world's biota in a geologically insignificant period of time ... सामूहिक विलुप्ति पृथ्वी पर असाधारण है लेकिन जातियों में छिट-पुट विलुप्ति होती रहती है। बहुत से वैज्ञानिक आधुनिक काल में मानवों द्वारा किये गए बदलावों (जैसे की वनों का नाश, प्रदूषण और वातावरण में बदलाव) के कारण तेज़ी से हो रही विलुप्तियों को लेकर चिंतित हैं।Encyclopedia of Time: Science, Philosophy, Theology, & Culture, Edited by H. James Birx, SAGE, 2009, ISBN 978-1-4129-4164-8, ... There have been five mass extinctions in geological time. It is believed that a sixth mass extinction is currently in progress, theगुडा first since the advent of humankind ... महा-विलुप्ति घटनाएँ अपने सन् १९८२ के आधिकारिक माने जाने वाले अध्ययन में दो अमेरिकी जीवाश्म-वैज्ञानिक, जैक सेपकोस्की और डेविड राउप, ने यह दावा किया कि हमारी पृथ्वी ने अपने प्राकृतिक इतिहास में छः महान विलुप्ति घटनाएँ सहन की हैं: क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना - आज से लगभग ६.६ करोड़ साल पूर्व। ट्राइऐसिक-जुरैसिक विलुप्ति घटना - आज से लगभग २०.१३ करोड़ वर्ष पूर्व। पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना - आज से लगभग २५.२ करोड़ वर्ष पूर्व। परवर्ती डेवोनियन विलुप्ति घटना - आज से लगभग ३७.५ से ३६.० करोड़ वर्ष पूर्व। ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ - आज से ४४.७ से ४४.३ करोड़ वर्ष पूर्व। होलोसीन विलुप्ति घटनाएँ-10 ई.पू. से अब तक । इन्हें भी देखें क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना विलुप्ति जाति (जीवविज्ञान) सन्दर्भ 2 श्रेणी:विलुप्ति घटनाएँ श्रेणी:जीव विज्ञान श्रेणी:विलुप्ति श्रेणी:विलुप्त जातियाँ श्रेणी:पर्यावरण विज्ञान