411 REFERENCE · Wikipedia
सबा अंजुम करीम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सबा अंजुम करीम (जन्म १२ जून १९८५, दुर्ग) एक भारतीय पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी है। वह मैनचेस्टर में २००२ राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों में से सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रही है।
उन्होंने पहली बार २००० में अंडर-१८ एएचएफ कप में भारतीय टीम के लिए खेलना आरम्भ किया था। इसके बाद, उन्होंने एशियाई खेल अक्टूबर २००२, एशिया कप फरवरी २००४ दिल्ली, राष्ट्रमंडल खेल २००२ और २००६ जैसे कई अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें २०१५ में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह केलाबादी, दुर्ग से हैं और उन्हें तनवीर अकील ने प्रशिक्षित किया।
== सन्दर्भ ==