411 REFERENCE · Wikipedia
टॉम हार्डी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Tom Hardy by Gage Skidmore in 2018.jpg जुलाई 2010 में हार्डी एडवर्ड थॉमस हार्डी 1977 9 15 y हैमरस्मिथ, लंदन, इंग्लैंड 2001–वर्तमान सारा वार्ड (1999-2004) (तलाकशुदा)
एडवर्ड थॉमस "टॉम" हार्डी (Edward Thomas "Tom" Hardy) (जन्म 15 सितंबर 1977) एक अंग्रेज़ अभिनेता होने के साथ पटलेखक और निर्माता भी हैं। उनका फ़िल्मी कैरियर रिड्ली स्काॅट की 2001 में रिलिज खाड़ी युद्ध आधारित फ़िल्म ब्लैक हाॅक डाउन से हुई थी। हार्डी की अन्य चर्चित अभिनीत फ़िल्में जो रही, उनमें शामिल है; विज्ञान-फैंटसी फ़िल्म स्टार ट्रेक: नेमेसिस (2002), अपराध फ़िल्म राॅकएनराॅला (2008), बायोग्राफिक्ल सायकोलाॅजिक्ल ड्रामा ब्रोनसन (2008), विज्ञान-फंतासी थ्रिलर इंसेप्शन (2010), खेल ड्रामा वाॅरियर (2011), शीत युद्ध आधारित फ़िल्म टिंकर टेलर साॅल्जर स्पाई (2011), अपराध ड्रामा लाॅलेस़ (2012), ड्रामा लाॅके (2013), माफिया आधारित द ड्राॅप (2014), और बायोग्राफिक्ल वेस्टर्न थ्रिलर द रेवेनैंट (2015), जिनके लिए अकादमी अवार्ड में बतौर उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता से नामांकित किया गया। उनकी कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय किरदार बेन का था, जिसमें उन्होंने सूपरहीरो फ़िल्म द डार्क नाईट राइसेस (2012) में मुख्य खलनायक की भूमिका की थी, फिर भविष्यकालीन एक्शनपैक्ड फ़िल्म मैड मैक्स: फ्युरी राॅड (2015) के नायक "मैड" मैक्स राॅकटेनस्की के बाद, अपराध थ्रिलर लेजेण्ड (2015) में उन्होंने क्रैय ट्विन की अदाकारी भी की।
वहीं टेलीविजन पर हार्डी की बतौर अभिनेता की शुरुआत एचबीओ चैनल की युद्ध ड्रामा धारावाहिक बैण्ड ऑफ ब्रदर्स (2001) से की, फिर बीबीसी की ऐतिहासिक ड्रामा धारावाहिक द वर्जिन क्वीन (2005), आईटीवी की वुदरिंग हाइट्स (2008), द स्काई 1 के ड्रामा धारावाहिक द टेक (2009), और फिर बीबीसी की ब्रिटिश हिस्ट्रीकल अपराध ड्रामा की टेलीविजन धारावाहिक पिकी ब्लायंडर्स (2013) इसमें शामिल है।
हार्डी अक्सर ब्रिटिश एवं अमेरिकी स्टेज पर अपनी परफाॅर्मेंस देते रहे हैं। उन्हें 2003 मे निर्मित अरेबिया वी वुड ऑल बी किंग्स में निभाए किरदार स्कैंक के लिए द लाॅरेंस ऑलिवर अवार्ड से बतौर सर्वश्रेष्ठ समर्पित नव-अभिनेता के रूप में नामांकित के लिए गया, और फिर 2003 में उन्हें "अरेबिया वी वुड बी किंग्स" और "लुका इन ब्लड" के लिए लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड थियेटर अवार्ड की ओर से बतंर बेहतरीन नव-अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। उनकी पहली बतौर नाटक निर्माता 2007 "द मैन ऑफ मोड" और 2010 में नाट्य निर्देशक फिलिप सेमाॅर हाॅफमैन की "द लांग रेड रोड" में अदाकारी के लिए समीक्षकों की ओर से भरपूर प्रशंसा मिली।
प्रारंभिक जीवन
अपने माता-पिता की एक लौती संतान, हार्डी का जन्म 15 सितंबर 1977 को लंदन के हैमरस्मिथ नगर में हुआ था, व इनका पालन-पोषण लंदन के ही ईस्ट शीन में हुआ।http://movies.ign.com/articles/379/379694p1.html movies.ign.com। आईजीएन An Interview with Tom Hardy स्टीव हेड 1 अप्रैल 2012 9 दिसम्बर 2002 https://www.webcitation.org/67OHXBXhL?url=http://movies.ign.com/articles/379/379694p1.html 3 मई 2012 live इनकी माँ, एन (जन्म नाम एन बैरेट), एक कलाकार और चित्रकार हैं, जिनका परिवार आयरिश कैथोलिक था। इनके पिता, एडवर्ड "चिप्स" हार्डी, एक विज्ञापन और कॉमेडी लेखक हैं।http://entertainment.timesonline.co.uk/tol/arts_and_entertainment/film/article5846093.ece लंदन द टाइम्स A tough life for Bronson actor Tom Hardy केविन मार 5 मार्च 2009 1 अप्रैल 2012 https://web.archive.org/web/20090507172101/http://entertainment.timesonline.co.uk/tol/arts_and_entertainment/film/article5846093.ece 7 मई 2009 live http://www.guardian.co.uk/film/2010/jul/04/tom-hardy-actor-film-inception लंदन द गार्डियन Tom Hardy: the rake's progress ऐलिस फ़िशर 4 जुलाई 2010 1 अप्रैल 2012 https://www.webcitation.org/67OHcwT5A?url=http://www.guardian.co.uk/film/2010/jul/04/tom-hardy-actor-film-inception 3 मई 2012 live हार्डी ने दो निजी स्कूलों, रीड स्कूल और टॉवर हाउस स्कूल में अध्ययन किया, फिर रिचमंड ड्रामा स्कूल में और बाद में ड्रामा सैंटर लंदन में शिक्षा प्राप्त करी।
हार्डी ने युद्ध नाटकों में अपने कैरियर की शुरूआत करी, इन्होंने एचबीओ और बीबीसी की पुरस्कार विजेता लघु शृंखला बैंड ऑफ ब्रदर्स में संयुक्त राज्य अमेरिका सेना के प्राइवेट (सिपाही) जॉन जॅनोवैक की भूमिका निभाई थी। इन्होंने अपने फीचर फ़िल्म कैरियर की शुरुआत रिडले स्कॉट की 2001 की ब्लैक हॉक डाउन से की।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Tom Hardy टॉम हार्डी
362766 टॉम हार्डी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अंग्रेज़ फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:अंग्रेज़ मंच अभिनेता
श्रेणी:अंग्रेज़ टेलिविज़न अभिनेता
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग