Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गीता बाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गीता बाली हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। गीता बाली का जन्म विभाजन के पूर्व के पंजाब में हरकिर्तन कौर के रूप में हुआ था। वह सिख थीं और उनके फ़िल्मों में आने से पहले उनका परिवार काफी गरीबी में रहता था। १९५० के दशक में वह काफी विख्यात अदाकारा थीं। व्यक्तिगत जीवन 1955 में उन्होंने अपने से 2 वर्ष छोटे शम्मी कपूर से विवाह कर लिया। शम्मी कपूर उस समय बड़े सितारे नहीं थे। विवाह के पहले उन्होंने अपने होने वाले देवर राज कपूर के साथ बावरे नैन में एवं होने वाले ससुर पृथ्वीराज कपूर के साथ आनन्द मठ फ़िल्म में काम किया। उनके सेक्रेटरी सुरिन्दर कपूर थे जिनको निर्माता निर्देशक पुत्र बोनी कपूर एवं अभिनेता अनिल कपूर के नाम से ज्यादा जाना जाता है। 21 जनवरी 1965 को उनकी चेचक की बीमारी से मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे 8 वर्ष का पुत्र आदित्य एवं 3 वर्ष की पुत्री कंचन को छोड़ गईं। फिल्मी सफर प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1959 नई राहें 1956 पॉकेटमार 1956 इंस्पेक्टर 1955 फ़रार 1955 मिलाप 1954 कश्ती जूही 1952 बेताब 1952 जाल 1952 ज़लज़ला 1952 राग रंग 1951 बाज़ी 1950 निशाना 1950 बावरे नैन -1949 नेकी और बदी 1949 दुलारी कस्तूरी पुरस्कार श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:1930 में जन्मे लोग श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध