411 REFERENCE · Wikipedia
जय विक्रान्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जय विक्रान्ता जय विक्रान्ता.webp जय विक्रान्ता का पोस्टर सुल्तान अहमद सुल्तान अहमद आनंद-मिलिंद संजय दत्त, ज़ेबा बख्तियार, अमरीश पुरी 24 मार्च, 1995 भारत हिन्दी
जय विक्रान्ता 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन सुल्तान अहमद ने किया और संजय दत्त, ज़ेबा बख्तियार और अमरीश पुरी प्रमुख पात्र निभाते हैं।
संक्षेप
चौधरी अमर सिंह (आलोक नाथ) ग्रामीण भारत में एक किसान हैं और अपनी पत्नी, शारदा और बेटे, विक्रान्ताके साथ एक साधारण जीवन शैली जीते हैं। उन्होंने गन्ना उत्पादन में विशेष महारत हासिल है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा एक पुरस्कार और एक ट्रैक्टर प्रदान किया गया है। उन्होंने अपने खेत का नाम अपने बेटे के नाम पर रखा है और वह उम्मीद करते हैं कि वह खेती जारी रखेगा।
अमर की कोशिश है कि उस पर और अन्य किसानों पर जमींदारों का कर्ज उतर जाए। यह ठाकुर प्रताप सिंह के लिए अच्छा संकेत नहीं है, जो अमर की मौत की व्यवस्था करता है। यह घटना विक्रान्ता (संजय दत्त) और शारदा के जीवन को उलट-पुलट कर देती है। विक्रान्ता को अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
मुख्य कलाकार
संजय दत्त — विक्रान्ता
ज़ेबा बख्तियार — निर्मल 'निम्मू'
अमरीश पुरी — ठाकुर जसवंत सिंह
रीमा लागू — शारदा
शहबाज़ ख़ान — डीआईजी शेर अली ख़ान
सुरेश ओबेरॉय — राजा
मुकेश खन्ना — ठाकुर हरनाम सिंह
दीप्ती नवल — हरनाम की पत्नी
आलोक नाथ — चौधरी अमर सिंह
आकाश खुराना — राजा का भाई
रंजीत — इंस्पेक्टर खोटे
अरुणा ईरानी — सकीना
सईद जाफ़री — पुलिस कमिशनर
जयश्री अरोड़ा — निम्मू की माता
संगीत
गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद कोठे ऊपर कोठरी अलका यागनिक 7:00 रिश्ता तेरा मेरा पंकज उधास 8:16 पुरुष संस्करण प्यार इकरार मेरे यार हो गया अलका यागनिक, कुमार सानु 5:55 गोरे गोरे गाल मेरी जान के दुश्मन पूर्णिमा 5:24 देख के मेरा खिलता हुस्न-ओ-शराब अलका यागनिक 4:35 तेरे होंठों पे बंसी श्याम की कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम 4:50 रिश्ता तेरा मेरा साधना सरगम 5:00 महिला संस्करण
बाहरी कड़ियाँ
0343850 जय विक्रान्ता
श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में