Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोज़ोलाना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2016 thumb|right|इटली के माउंट विसुवियस ज्वालामुखी से निकली पोज़ोलाना का चट्टान के रूप में परिवर्तित नमूना पोज़ोलाना या पोज़ोलाना की राख, एक महीन, रेतीली ज्वालामुखीय राख है। पोज़ोलाना को पहली बार इटली के पोज़्ज़ुओली में वेसुवियस ज्वालामुखी के आसपास के क्षेत्र में खोजा और खोदा गया था। इसके बाद इसे अन्य कई स्थानों पर भी पाया गया। वित्रुवियस के अनुसार पोज़ोलाना के चार प्रकार क्रमश: काला, सफेद, धूसर और लाल, इटली के ज्वालामुखीय क्षेत्रों जैसे कि नेपल्स में पाये जाते हैं। रसायनिक संघटन पोज़ोलाना एक सिलिसियस और एलुमिनस पदार्थ है जो जल की उपस्थिति में कैल्शियम हाइड्रोक्साइड के साथ प्रतिक्रिया करता है। इस प्रकार बने यौगिक समान्य तापमान पर सीमेंटकारक गुण प्रदर्शित करते हैं साथ ही इनमें पानी के अन्दर जमने (सेट) की क्षमता होती है। आमतौर पर इसका गारा बनाने के लिए इसे चूने में दो में एक के अनुपात में पानी मिलाने से पहले मिलाया जाता है। कोसा में स्थित रोमन बंदरगाह पोज़ोलाना से बना है जिसे पानी के अन्दर एक लम्बी नाल के मार्फत बड़ी सावधानी से डाला गया था ताकि, समुद्र का नमकीन पानी इसके संपर्क में ना आ सके। इस बंदरगाह के तीन बंगसार (पियर) आज भी दिखाई देते हैं, जिनका पानी के अन्दर का भाग आज 2100 से अधिक वर्षों के बाद भी अच्छी हालत में है। आधुनिक प्रयोग आधुनिक पोज़ोलाना सीमेंट्स प्राकृतिक अथवा औद्योगिक पोज़ोलान और पोर्टलैंड सीमेंट का मिश्रण हैं। अंतर्जलीय उपयोग करने के अलावा, इसकी उच्च क्षारीयता इसे विशेष रूप से सल्फेट के संक्षारण (जंग) के आम रूपों के प्रति, प्रतिरोधी बनाती है। एक बार पूरी तरह से कठोर होने के बाद (जमने के बाद) पोज़ोलाना पोर्टलैंड सीमेंट आम पोर्टलैंड सीमेंट की तुलना में अधिक मजबूत होता है। इसकी कम सरंध्रता (कम छेद) इसे जल के अधिक अवशोषण और कत्तल (टूटन) के प्रति, प्रतिरोधी बनाती है। पोज़ोलाना के समान गुणों के पदार्थों के कुछ औद्योगिक स्रोत हैं: कोयला आधारित बिजली संयंत्र से प्राप्त वर्ग एफ (सिलिसियस) की उड़न राख, सिलिकॉन उत्पादन से प्राप्त सिलिका धूआं, धान के खेतों से प्राप्त धान भूसी की राख (कृषि) और तेल रेत प्रचालन से प्राप्त मेटाकाओलिन। मेटाकाओलिन जो एक शक्तिशाली पोज़ोलान पदार्थ है, का उत्पादन किया जा सकता है और मुख्यत: इसे सफेद सीमेंट कंकीट बनाने में प्रयोग किया जाता है। पोज़ोलाना अभिक्रिया which is used as a mixture in up to 35% to to make pozzolonice Portland cement additional a mixture in up to 20% of fine agregat in lime and cement motor to in proveds granding सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:भूविज्ञान श्रेणी:भू-आकृति विज्ञान श्रेणी:ज्वालामुखी