411 REFERENCE · Wikipedia
डिजिटल सिगनल प्रोसेसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डिजिटल सिगनल प्रोसेसर (Digital Signal Processor / DSP) या आंकिक संकेत प्रसंस्कारक (आसप) एक ऐसी डिजिटल एकीकृत परिपथ है जो जिसकी डिजाइन विशेष रूप से सिगनल की प्रोसेसिंग (डिजिटल विधि से) करने के लिये की जाती है। प्रायः यह सिगनल की आनलाइन प्रोसेसिंग के लिये प्रयुक्त होता है। वैसे तो यह माइक्रोप्रोसेसर से कई अर्थों में समान है किन्तु डी एस पी कुछ कार्य माइक्रोप्रोसेसर की अपेक्षा अति दक्षतापूर्वक कर सकता है।
डिजिटल सिगनल प्रोसेसरों की विशेषताएं
* वास्तविक समय में प्रोसेसिंग के लिये डिजाइन किये गये होते हैं।
* धाराप्रवाह आंकडो (स्ट्रीमिंग डेटा) के साथ सबसे उत्तम् कार्य करता है।
* प्रोग्राम मेमोरी और डेटा मेमोरी अलग-अलग होती हैं।
* कुछ कार्यों को तेज गति से करने के लिये विशेष इंस्ट्रक्शन उपलब्ध होते हैं।
* बहुकार्य (मल्टीटास्किंग्) के लिये विशेष हार्डवेयर नहीं होता।
इन्हें भी देखें
आंकिक संकेत प्रसंस्करण (डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग)
माइक्रोकंट्रोलर
माइक्रोप्रोसेसर
बाहरी कड़ियाँ
DSP-Wiki
The Scientist and Engineer's Guide to DSP