Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राम तीतर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राम तीतरGrey francolin Grey Francolin Tal Chappar Churu Rajasthan India 14.02.2013.jpg राजस्थान के ताल छापर अभयारण्य में राम तीतर Grey Francolin call 1.ogg ध्वनी LC IUCN3.1 https://www.iucnredlist.org/details/22678728/0 Francolinus pondicerianus BirdLife International BirdLife International 2012 जंतु रज्जुकी (Chordata) पक्षी (Aves) गैलीफोर्मीस (Galliformes) फेसियेनिडाए (Phasianidae) ओर्टिगोर्निस (Ortygornis) ओ. पोंडीसेरिएनस (O. pondicerianus) Ortygornis pondicerianus (ग्मेलिन, 1789) Grey francolin distr.png भौगोलिक विस्तार Francolinus pondicerianus राम तीतर (Grey francolin), जिसे गोरा तीतर और सफेद तीतर भी कहा जाता है और जिसका वैज्ञानिक नाम ओर्टिगोर्निस पोंडीसेरिएनस (Ortygornis pondicerianus) है, भारतीय उपमहाद्वीप व ईरान में मिलने वाली तीतर की एक जीववैज्ञानिक जाति है।Crowe, Timothy M.; Bloomer, Paulette; Randi, Ettore; Lucchini, Vittorio; Kimball, Rebecca T.; Braun, Edward L. & Groth, Jeffrey G. (2006a): Supra-generic cladistics of landfowl (Order Galliformes). Acta Zoologica Sinica 52(Supplement): 358–361.Madge, Steve; McGowan, J. K.; Kirwan, Guy M. (2002). Pheasants, Partridges and Grouse: A Guide to the Pheasants, Partridges, Quails, Grouse, Guineafowl, Buttonquails and Sandgrouse of the World. A. C. Black. ISBN 9780713639667.Bent, Arthur C. 1963. Life Histories of North American Gallinaceous Birds, New York: Dover Publications, Inc.Hume A.O. Marshall C.H.T. Game Birds of India, Burmah and Ceylon 1880 A.O. Hume and C.H.T. Marshall Calcutta 51 II "... The Grey Partridge, Ortygornis pondicerianus ... Ram-titur, Gora-titur, Safed-titur ..." विवरण यह एक छोटे आकार का तीतरनुमा पक्षी है। नर मादा से थोड़ा बड़ा होता है और २९ से ३४ से. मी. लंबा होता है जबकि मादा २६ से ३० से. मी. लंबी होती है। नर और मादा का वज़न क्रमश: २६० से ३४० ग्राम और २०० से ३१० ग्राम होता है।नर और मादा तकरीबन एक जैसे दिखते हैं लेकिन नर के टखने में एक उभार होता है और कभी-कभी दो उभार तक भी देखे गये हैं। यह चटकीले रंगों वाला पक्षी है और पूरे शरीर एवं पूँछ तक में सफ़ेद, काली, गाढ़ी भूरी और हल्की भूरी धारियाँ होती हैं। अपने अन्य तीतर बिरादरों की तरह ख़तरा आने पर यह उड़ने से बेहतर भागना पसन्द करता है और काफ़ी तेज़ भाग लेता है। भौगोलिक वितरण जिन देशों का यह मूल निवासी है और जहाँ इसको प्रचलित किया गया है वह इस प्रकार हैं: मूल निवासी — ईरान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और श्रीलंका प्रचलित किया गया — बहरीन, मौरिशस, ओमान, क़तर, सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई) और ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र इन्हें भी देखें ओर्टिगोर्निस फेसियेनिडाए गैलीफोर्मीस सन्दर्भ श्रेणी:ओर्टिगोर्निस श्रेणी:भारत के पक्षी श्रेणी:तीतर