411 REFERENCE · Wikipedia
आज़माइश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आज़माइश आज़माइश.jpg आज़मायिश का पोस्टर मोहन कुमार सचिन आनंद-मिलिंद रूमी जाफ़री (संवाद) रोहित कुमार, अंजलि जठर, धर्मेन्द्र, मोहनीश बहल, प्रेम चोपड़ा, अशोक सराफ मोहन कुमार 28 अप्रैल, 1995 भारत हिन्दी
आज़माइश 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें धर्मेन्द्र, अंजलि जठर और निर्माता मोहन कुमार के बेटे रोहित कुमार ने पहली बार अभिनय किया।कहां गायब हो गई सुनील शेट्टी की ये हीरोइन? लिरिल गर्ल के नाम से हुईं मशहूर, अरशद वारसी से था दिल का कनेक्शन! https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-where-is-suniel-shetty-actress-anjali-jathar-now-who-was-once-engaged-with-arshad-warsi-know-why-she-quit-bollywood-5994089.html 24 मार्च 2024 News18 हिंदी 26 अप्रैल 2023 hi 24 मार्च 2024 https://web.archive.org/web/20240324145757/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-where-is-suniel-shetty-actress-anjali-jathar-now-who-was-once-engaged-with-arshad-warsi-know-why-she-quit-bollywood-5994089.html dead यह एक पिता और पुत्र की कहानी है, जिसका निर्देशन सचिन ने किया है।
संक्षेप
आर. के. खन्ना (प्रेम चोपड़ा) की अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। शंकर सिंह राठौड़ (धर्मेन्द्र) प्रेम चोपड़ा की कंपनी में कर्मचारी है। शंकर और कंपनी में काम करने वाले सभी मजदूर झुग्गियों में रहते हैं। आर. के. खन्ना के पिता ने सभी श्रमिकों के लिए सीमेंट के घर बनाने का वादा किया था। लेकिन वह अपना वादा पूरा करने से पहले ही गुज़र गए। अब आर. के. खन्ना अपने पिता के बाद कंपनी का नियंत्रण संभालता है।
फिर शंकर पूरे श्रमिक समुदाय की ओर से सभी के लिए सीमेंट के घर बनाने की मांग की वकालत करता है। आर. के. खन्ना, एक बहुत ही व्यवसायिक विचारधारा वाला व्यक्ति है और शंकर की यह प्रकृति उन दोनों के बीच दुश्मनी पैदा करती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब शंकर के बेटे राजा और खन्ना की बेटी अंजू (अंजलि जठर) को प्यार हो जाता है। खन्ना उनके रिश्ते का विरोध करता है जबकि शंकर इसका समर्थन करता है।
मुख्य कलाकार
रोहित कुमार – राजा सिंह राठौड़
अंजलि जठर – अंजू खन्ना
धर्मेन्द्र – शंकर सिंह राठौड़
मोहनीश बहल – लक्ष्मीकांत 'लकी' गुप्ता
प्रेम चोपड़ा – आर. के. खन्ना
अशोक सराफ – रोशनलाल
पेंटल – अनवर
सुहास जोशी – श्रीमती खन्ना
सुलभा आर्या – मौसी
कुणाल खेमू – बालक राजा
कमलदीप – वर्मा
पूनम दासगुप्ता – सुमन गुप्ता
जूनियर महमूद – सब्जी विक्रेता
दिनेश हिंगू – कस्टम अधिकारी
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी आनंद-मिलिंद चूड़ियाँ ओ चूड़ियाँ सोनू निगम, बेला सुलाखे 5:30 ढूंढ रहे हैं मेरे अलका याज्ञिक 6:22 काँटा लगे निकल जाए सोनू निगम, अलका याज्ञिक 4:43 मेरा दिल खो गया सोनू निगम 5:36 ओ माई डैडी कुमार सानु, सोनू निगम 7:04 यार मत जा सोनू निगम, अलका याज्ञिक 5:00 ये रोटी ये दाल अभिजीत 3:53
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0109031 आज़माइश
श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में