411 REFERENCE · Wikipedia
पृथक्कारी प्रवर्धक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|पृथक्कारी प्रवर्धक का प्रतीक
right|thumb|200px|ट्रान्सफॉर्मर के माध्यम से पृथक्करण प्रदान करने वाले पृथक्कारी प्रवर्धक का सिद्धान्त
right|thumb|200px|प्रकाशिक कपुलिंग के द्वारा पृथक्करण प्रदान करने वाले पृथक्कारी प्रवर्धक का सिद्धान्त
पृथक्कारी प्रवर्धक (Isolation amplifiers) वे प्रवर्धक हैं जिनके इन्पुट और आउटपुट के बीच उच्च प्रतिरोध (या प्रतिबाधा) होती है तथा इनपुट और आउटपुट के बीच हजारों वोल्ट (एसी या डीसी) होने के वावजूद ये अपना काम करते हैं। दूसरे शब्दों में, इनके इन्पुट और आउटपुट के बीच कोई सीधा विद्युत चालक मार्ग नहीं होता।
पृथक्कारी प्रवर्धक डिजाइन करने के लिये तीन विधियाँ प्रयोग में लायीं जातीं हैं-
(१) ट्रान्सफॉर्मर द्वारा पृथक्करण
(२) संधारित्र द्वारा पृथक्करण
(३) प्रकाश द्वारा पृथक्करण
उपयोग
पृथक्कारी प्रवर्धक का उपयोग वहाँ लाभप्रद होता है जहाँ अधिक कॉमन-मोड सिगनल के ऊपर छोटा सा डिफरेंशियल सिग्नल मापना हो। इन्स्ट्रुमेन्टेशन प्रवर्धक की तरह पृथक्कारी प्रवर्धक भी एक बड़ी आवृत्ति रेंज में एक निश्चित डिफरेंशियल गेन प्रदान करते हैं। इनका भी इनपुट इम्पीडेंस अधिक होता है तथा आउटपुट इम्पीडेंस कम होता है।
कुछ प्रमुख पृथक्कारी प्रवर्धक
+ कुछ प्रमुख पृथक्कारी प्रवर्धक नाम निर्माता पृथक्करण की विधि पृथक पॉवर सप्लाई आवृत्ति रेंज पृथक्करण-वोल्टेज टिप्पणी AD202 Analog Devices प्रेरण द्वारा आन्तरिक 0…2 kHz 2000 V AD210 Analog Devices प्रेरण द्वारा आन्तरिक 0…20 kHz 2500 VRMS AD215 Analog Devices प्रेरण द्वारा आन्तरिक 0…120 kHz 1500 VRMS ISO100 Texas Instruments, Burr-Brown प्रकाशीय वाह्य 0…5/60 kHz 750 V ISO103 Texas Instruments, Burr-Brown संधारित्रीय कपुलिंग आन्तरिक 0…20 kHz 1500 VRMS ISO113 Texas Instruments, Burr-Brown संधारित्रीय कपुलिंग आन्तरिक 0…20 kHz 1500 VRMS ISO121 Texas Instruments, Burr-Brown संधारित्रीय कपुलिंग वाह्य 0…60 kHz 3500 V~ ISO122 Texas Instruments, Burr-Brown संधारित्रीय कपुलिंग वाह्य 0…50 kHz 1500 V~ HCPL-7840 Avago Technologies आप्टोकपुलर वाह्य 0…100 kHz 2500 V~ HCPL-788J Avago Technologies ऑप्टोकपुलर (डिजिटल) वाह्य 0…30 kHz 600 VRMS
इन्हें भी देखें
संक्रियात्मक प्रवर्धक (ऑप्प-ऐम्प)
भेद प्रवर्धक (डिफरेंशियल ऐम्लिफायर)
इन्स्ट्रुमेन्टेशन प्रवर्धक
उभयनिष्ठ विधा निराकरण अनुपात (कॉमन मोड रिजेक्शन रेशियो)
ऑप्टोकपुलर (Optocoupler)
बाहरी कड़ियाँ
Learn the importance of isolation
A guide to isolation amplifier selection
श्रेणी:प्रवर्धक