Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धनौल्टी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धनौल्टी Dhanaulti Dhanaulti 2.jpg धनौल्टी का एक दृश्य धनौल्टी India Uttarakhand 30.404 78.231 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला टिहरी गढ़वाल ज़िला तहसील 2286 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, गढ़वाली भामस +5:30 पिनकोड 249145 दूरभाष कोड 91-1376 धनौल्टी (Dhanaulti) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी गढ़वाल ज़िले में स्थित एक बस्ती है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 विवरण धनौल्टी मसूरी से लगभग तीस किलोमीटर दूर टिहरी जाने वाली रोड पर है, ये शांत और खूबसूरत जगह। अब धीरे घीरे एक हिल स्टेशन के रूप में ये अपनी पहचान बनाता जा रहा है। धनौल्टी देवदार के जंगल से घिरा है। अब देवदार का जंगल ही इसकी पहचान बन चुका है। यहां रहने के लिए कुछ होटल बन गये है। गढवाल मंडल टूरिज्म का गेस्ट हाउस भी है। शहर की भीड भीड से दूर आना चाहते हैं तो धनौल्टी आदर्श जगह है। मसूरी घूमने के बाद यहां ठहरा जा सकता है। पर्यटन धनौल्टी काफ़ी शान्तिपूर्ण स्थल के रूप में भी जानी जाती है जिस कारण यहाँ पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। लंबी जंगली ढलानें, ठंडी व शांत हवाएँ, स्थानीय लोगों द्वारा की जाने वाली मेहमान नवाजी, मनमोहक मौसम, बर्फ से ढंके पहाड़ यहाँ की ख़ास विशेषताओं में शामिल हैं, जो इस जगह को सुकूनभरी छुट्टियाँ बिताने के लिए एक आदर्श जगह का दर्ज़ा देते हैं। देखने लायक़ जगहों में ईको-पार्क, सुरकंडा देवी, मन्दिर, हिमालयन वीवर्स, आदि शामिल हैं। सर्दियों में स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं तो यहाँ जरूर जाएं। यहां देखने लायक जगह हैं। जैसे एप्पल गार्डन व्यूपाइंट घुड़सवारी का आप यहां आनंद ले सकते हैं। और यहां सालभर मौसम ठंडा रहता है। दिसंबर के बाद यहां बर्फबारी होना शुरू हो जाती है। धनोल्टी में कैम्पिंग की अच्छी सुविधा है। यातायात और परिवहन वायु मार्ग देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा धनौल्टी से 82 किमी दूर स्थित है। और दिल्ली हवाई अड्डा करीब 400 किमी रेल मार्ग धनौल्टी का नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून ही है, जो 60 किमी दूर है। सड़क मार्ग सड़क मार्ग से धनौल्टी पहुँचने के लिए देहरादून से होते हुए बस से धनौल्टी पहुँच सकते हैं। ओला कैब लेकर आप धनोल्टी जा सकते हैं। और कुछ लोकल गाड़ियों के माध्यम से आप धनोल्टी पहुंच सकते हैं। इन्हें भी देखें टिहरी गढ़वाल ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:टिहरी गढ़वाल जिला श्रेणी:टिहरी गढ़वाल ज़िले के नगर श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन