411 REFERENCE · Wikipedia
मैदान वरदक प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|200px|अफ़्ग़ानिस्तान का मैदान वरदक प्रान्त (लाल रंग में)
मैदान वरदक, मैदान वरदग या केवल वरदक (फ़ारसी: ur میدان وردک, अंग्रेजी: Maidan Wardak) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९,९३४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५.४ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी मैदान शहर (ur میدان ښار) नामक नगर है। यहाँ के अधिकतर लोग पश्तून हैं और पश्तूनों के वरदक क़बीले के ऊपर ही इस प्रान्त का नाम रखा गया है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी यहाँ से निकलने वाले काबुल-कंदहार के आसपास के इलाक़े में बस्ती है और बाक़ी पहाड़ी स्थानों पर आबादी बहुत कम घनी है।
इन्हें भी देखें
अफ़्ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मैदान वरदक प्रान्त
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत