Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोनिसबर्ग विश्वविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोनिग्सबर्ग विश्वविद्यालय ( जर्मन: Albertus-Universität Königsberg ) पूर्वी प्रशिया में स्थित एक विश्वविद्यालय था। इसे 1544 में प्रशिया के ड्यूक अल्बर्ट ने स्थापित किया था और यह विश्व का दूसरा प्रोटेस्टेंट अकादमी ( मारबर्ग विश्वविद्यालय के बाद) था। प्रायः इसे 'अल्बर्टिना' कहा जाता था। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद १९४५ में पॉट्सडैम समझौते के अनुसार कोनिग्सबर्ग नगर को सोवियत संघ में स्थानांतरित कर दिया गया था, और 1946 में इसका नाम बदलकर कलिनिनग्राद कर दिया गया था। अल्बर्टिना को बंद कर दिया गया और शेष मूल निवासियों को या तो मार दिया गया या निष्कासित कर दिया गया । आज, कैलिनिनग्राद में इमैनुएल कांट बाल्टिक संघीय विश्वविद्यालय अल्बर्टिना की परम्पराओं को बनाए रखने का दावा करता है।