Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूटीसी +०२:००

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|यूटीसी+०१:०० - नीला (दिसम्बर), नारंगी (जून), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े यूटीसी +०२:०० (UTC+02:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से दो घंटे आगे हो, यानि +०२:०० हो। पूरे साल में समय के लिए प्रयोग यह यूटीसी अंतर इन समय मंडलों के देशों और क्षेत्रों में वर्षभर के लिए प्रयोग होता है: मध्य अफ़्रीका समय - बोत्स्वाना, बुरुंडी, कोंगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (पूर्व का आधा भाग), मिस्र, लेसूतू, लीबिया, रुआंडा, मालावी, मोज़ाम्बीक, नामीबियाNamibia Timeandchange.comNamibia Time Zone https://web.archive.org/web/20170713125125/http://www.timetemperature.com/africa/namibia_time_zone.shtml 13 जुलाई 2017 Timetemperature.com, स्वाज़ीलैंड, ज़ाम्बिया व ज़िम्बाबवे में लागू।Current local time in Tripoli https://web.archive.org/web/20120731025803/http://www.timeanddate.com/worldclock/city.html?n=252 31 जुलाई 2012 , Time and Date, Accessed 7 जुलाई 2012 दक्षिण अफ़्रीका मानक समय - दक्षिण अफ़्रीका में लागू। उत्तरी गोलार्ध में मानक समय के लिए प्रयोग (यानि सर्दियों में) उत्तरी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) के कई देशों में दिवालोक बचत समय (डेलाईट सेविंग टाइम) लागू होता है। उनमें से वह समय मंडल के देश/क्षेत्र जहाँ यह यूटीसी अंतर केवल सर्दियों में मानक समय के रूप में प्रयोग होता है इस प्रकार हैं: पूर्वी यूरोपीय समय - बुल्गारिया, सायप्रस, एस्तोनिया, फ़िनलैंड, यूनान, लातविया, लिथुआनिया, मोल्दोवा, रूमानिया व युक्रेन। अन्य समय मंडल - लेबनान व इस्राइल (पश्चिमी तट और ग़ज़ा पट्टी समेत)। उत्तरी गोलार्ध में दिवालोक बचत समय के लिए प्रयोग (यानि गर्मियों में) उत्तरी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) के कई देशों में दिवालोक बचत समय (डेलाईट सेविंग टाइम) लागू होता है। उनमें से उन समय मंडलों देश या क्षेत्र जहाँ यह यूटीसी अंतर केवल गर्मियों में दिवालोक बचत समय के रूप में प्रयोग होता है इस प्रकार हैं: मध्य यूरोपीय ग्रीष्म समय - अल्बानिया, अंदोरा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बॉस्निया व हेर्त्ज़ेगोवीना, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क (फ़रो द्वीपों और ग्रीनलैंड छोड़कर), फ़्रांस, जर्मनी, जिब्राल्टर, हंगरी, इटली, लिक्टेन्स्टाइन, लग्ज़म्बोर्ग, मासेदोनिया, माल्टा, मोनाको, मोन्टेनेग्रो, नेदरलैंड्ज़​, नॉर्वे, पोलैंड, सान मरीनो, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्लोवीनिया, स्पेन (कैनेरी द्वीपों को छोड़कर), स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड व वैटिकन​ इन्हें भी देखें यूटीसी अंतर दिवालोक बचत समय सन्दर्भ 2 श्रेणी:समय मंडल cs:Časové pásmo#UTC+2 B, EET (East European Time)