Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लवर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लवर्स लवर्स.jpg लवर्स का पोस्टर राजेन्द्र कुमार भारतीराजा राहुल देव बर्मन कुमार गौरव, पद्मिनी कोल्हापुरी, डैनी डेन्जोंगपा, तनुजा 6 मई, 1983 भारत हिन्दी लवर्स (अर्थ: प्रेमी) 1983 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन भारतीराजा द्वारा किया गया। इस फिल्म के निर्माणकर्ता राजेन्द्र कुमार है और मुख्य कलाकार उनके पुत्र कुमार गौरव और पद्मिनी कोल्हापुरी हैं। संक्षेप विजू (कुमार गौरव) अपनी गरीब मां (बीना बैनर्जी‌) के साथ पणजी, गोवा के पास रहता है। उसकी माँ जीविका के लिये के लिए संगीत सिखाती हैं। मैरी (पद्मिनी कोल्हापुरी) बॉम्बे से कॉलेज की छुट्टीयों में अपने घर लौटती है। उसका भाई डेविड (डैनी डेन्जोंगपा) बड़ा अमीर जमींदार है और उसकी पत्नी एलिज़ा (तनुजा) भी साथ रहती है। जब वह छुट्टियों के लिए घर लौटती है, तो उसे विजू के नेतृत्व में एक समूह द्वारा छेड़छाड़ और चिढ़ाना किया जाता है। तब उसे विजू की मां द्वारा ही गायन सिखाया जाता है। इसके तुरंत बाद वह और विजू प्यार में पड़ जाते हैं। एलिज़ा को पता चला तो वो बहुत परेशान हुई क्योंकि वो लोग ईसाई है जबकि विजू एक हिंदू है। एलिज़ा डेविड को सूचित नहीं करती है, क्योंकि वो अभद्र व्यवहार करने वाला रहा है। इसलिए उसने मैरी को विजू से दूर रहने की चेतावनी दी। एलिज़ा, मैरी को बॉम्बे वापिस भेजने की व्यवस्था करती है ताकि वह विजू को भूल सके। तब डेविड विजू और मैरी दोनों को ग्रामीणों की मदद से मारने का प्रयास करता है। क्योंकि उसे लगता है कि उनकी प्यार करने की एकमात्र सजा जिसके वो लायक है, मृत्यु है। मुख्य कलाकार कुमार गौरव - विजू पद्मिनी कोल्हापुरी - मैरी डैनी डेन्जोंगपा - डेविड तनुजा - एलिज़ा बीना बैनर्जी - विजू की माँ राकेश बेदी - फैटी दिनेश हिंगू - गंगू सत्येन कप्पू - शम्भू संगीत गीत गायक राहुल देव बर्मन आनन्द बक्शी आ मुलाकातों का मौसम अमित कुमार, लता मंगेश्कर 6:30 तू मौज मैं हूँ किनारा अमित कुमार 5:56 जमाने में सबसे पुरानी लता मंगेश्कर, अमित कुमार 7:00 आ पास आ तेरी बाली उम्र अमित कुमार, कल्याणी मित्रा 4:55 क्या हुस्न है अमित कुमार 4:28 मोहब्बत करने वालो को लता मंगेश्कर 6:00 बाहरी कड़ियाँ 0155840 लवर्स श्रेणी:1983 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में