411 REFERENCE · Wikipedia
साथी (1991 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साथी साथी.jpg साथी का पोस्टर मुकेश दुग्गल महेश भट्ट रोबिन भट्ट नदीम-श्रवण आदित्य पंचोली, मोहसिन ख़ान, वर्षा उसगांवकर प्रवीण भट्ट 1991 भारत हिन्दी
साथी 1991 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की अपराध पर केन्द्रित नाटकीय फिल्म है। इसमें आदित्य पंचोली, मोहसिन ख़ान और वर्षा उसगांवकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में अनुपम खेर और परेश रावल हैं जिन्होंने नकारात्मक भूमिकाएँ अदा की। यह फिल्म आदित्य पंचोली के करियर की सबसे सफल फिल्म रही।4 जनवरी: आज आप अपना बर्थडे इनके साथ शेयर कर रहे हैं https://hindi.thequint.com/news/india/famous-personalities-you-share-your-birthday-today-with-4-january 30 जून 2018 द क्विंट en 16 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210416223345/https://hindi.thequint.com/news/india/famous-personalities-you-share-your-birthday-today-with-4-january dead
संक्षेप
छोटी सी आयु में सूरज (आदित्य पंचोली) और अमर (मोहसिन ख़ान) ने अपने पिता को पुलिस द्वारा क्रूरता से पिटता हुआ देखा था। दोनों बड़े हो जाते हैं और छोटे-मोटे अपराधी बन जाते हैं। इससे उन्हें बड़ा गैंगस्टर पाशा (परेश रावल) मिलता है। वे अलग-अलग रास्ते चले जाते हैं क्योंकि अमर पाशा के गिरोह की गतिविधियों से नफरत करता है। चूँकि वह नशीली दवाओं का व्यापार करता है। दूसरी ओर सूरज अमीर बनना चाहता है। सूरज पाशा को मार देता है और एक बड़ा गिरोह का नेता बन जाता है। अमर भयभीत है कि अपराध की दुनिया में सूरज खो गया है और मानवता भूल गया है। फिल्म के समापन में, सुल्तान (अनुपम खेर) सूरज को फोन करता है और उसको अमर को मारने के लिए कहता है। वह ऐसा करने से मना कर देता है।
उस दिन बाद में, सूरज का पीछा पुलिस करती है और वो घायल हो जाता है। जबकि उसके अंगरक्षक की हत्या हो जाती है। सूरज उस जगह पहुंचता है जहां अमर और सूरज बचपन में जाते थे। अमर, जिसने अपने दोस्त की आवाज़ को सुन लिया, उस जगह पर पहुँच जाता है। इंस्पेक्टर कोटवाल वहां पहुंचते हैं और अमर उन्हें बताता है कि सूरज आत्मसमर्पण करना चाहता है। इंस्पेक्टर कोटवाल बताता है कि वह वास्तव में असली डॉन सुल्तान है और सूरज को मारने का प्रयास करता है। अमर सूरज को बचाता है और यह सोचकर कि उसने सुल्तान को मार दिया, सूरज की तरफ लौटता है। तभी, सुल्तान, जो मरा नहीं था, पीछे से आता है और अमर को चाकू से भोंकने का प्रयास करता है। सूरज अमर की रक्षा करने के लिए सामने आ जाता है और सुल्तान द्वारा मारा जाता है। सुल्तान को अंत में अमर द्वारा मारा जाता है।
मुख्य कलाकार
आदित्य पंचोली ... सूरज
मोहसिन ख़ान ... अमर
वर्षा उसगांवकर ... निशा
परेश रावल ... पाशा
अनुपम खेर ... इंस्पेक्टर कोटवाल
मुश्ताक खान ... शेट्टी
अवतार गिल ... समंत
जावेद ख़ान
सोनी राज़दान
संगीत
संगीत नदीम-श्रवण द्वारा रचित। "हुई आँख नम" एल्बम का सबसे लोकप्रिय गीत अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया था। "जिंदगी की तलाश में" आज भी एक हिट गीत है। साउंडट्रैक पर अन्य सफल गीत "याराना यार का" और "आज हम तुम ओ सनम" हैं।
साथी साउंडट्रैक नदीम श्रवण 1991 फिल्म साउंडट्रैक 41:25 टी-सीरीज़ नदीम श्रवण साजन (1991) साथी(1991) फूल और काँटे(1991)
गीत गायक नदीम-श्रवण जिंदगी की तलाश में कुमार सानु 5:51 समीर हुई आँख नम अनुराधा पौडवाल 5:04 नवाब आरज़ू आज हम तुम ओ सनम जॉली मुखर्जी, अनुराधा पौडवाल 4:20 समीर याराना यार का कुमार सानु, विपिन सचदेव 4:01 हसरत जयपुरी ऐसा भी देखो वक्त कुमार सानु, अनवर हुसैन 4:54 सुरेंद्र साथी हर घड़ी बेखुदी उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 5:40 समीर मोहब्बत को दुनिया कुमार सानु, देबाशीष दासगुप्त 5:36 समीर तेरा नाम सबके लब पे अनुराधा पौडवाल 6:08 समीर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt0156982 साथी
श्रेणी:1991 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में