411 REFERENCE · Wikipedia
रामगढ़ क्रेटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामगढ़ क्रेटर Ramgarh crater Ramgarh Crater.JPG विमान से रामगढ़ क्रेटर का दृश्य India Rajasthan राजस्थान में अवस्थिति 25.337778 76.624722 inline, title 3.5 km mi राजस्थान बाराँ ज़िला
रामगढ़ क्रेटर (Ramgarh crater) भारत के राजस्थान राज्य के बाराँ ज़िले के मांगरोल तहसील के पास स्थित एक क्रेटर है। माना जाता है कि यह आदिकाल में अंतरिक्ष से किसी उल्का गिरने के प्रहार से बना था। इस क्रेटर का व्यास 3.5 किमी है। क्रेटर के किनारे 11वीं शताब्दी में निर्मित भंड देवरा मंदिर है, जो शिवजी को समर्पित है। इसकी मरम्मत हो रही है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
यहा पर एक देवी का मंदिर है जो इस ही पहाडी मे है और यहा एक तालाब भी है
उल्का प्रहार के प्रमाण
क्रेटर में काँच से युक्त पत्थर पाया जाता है, जो उल्का से बने प्रहार क्रेटरों में अक्सर मिलता है क्योंकि इन प्रहारों से उत्पन्न हुए भयंकर तापमानों में रेत पिघलकर शीशा बन जाती है। साथ ही क्रेटर में लोहा, निकल और कोबॉल्ट की साधारण से अधिक मात्रा मिली है। कई क्षुद्रग्रहों में भी यह तत्व अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए उनकी उपस्थिति से भी यहाँ उल्का प्रहार का प्रमाण मिलता है।
इन्हें भी देखें
ढला क्रेटर
प्रहार क्रेटर
मांगरोल, राजस्थान
लोनार झील
सन्दर्भ
श्रेणी:बाराँ ज़िला
श्रेणी:भारत के प्रहार क्रेटर
श्रेणी:राजस्थान की स्थलाकृतियाँ
श्रेणी:राजस्थान का भूविज्ञान