411 REFERENCE · Wikipedia
ऑर्बिटल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऑर्बिटल ऑर्बिटल का आवरण पृष्ठ सामंथा हार्वे यूनाइटेड किंगडम अंग्रेज़ी साहित्यिक कथादार्शनिक कथाविज्ञान कथा जोनाथन केप (यूके)ग्रूव एंटलांटिक (यूएस)Orbital https://groveatlantic.com/book/orbital/ Grove Atlantic en 2 नवम्बर 2023 (यूके)5 दिसम्बर 2023 (यूएस) 144 पृष्ठ 978-1-7873-3434-2 बुकर पुरस्कार
हावथोर्डेन प्राइज़ 1369677814 823/.92 PR6108.A7875 O73 2023 (हार्डकवर प्रथम यूके संस्करण) अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन
ऑर्बिटल (Orbital) अंग्रेज़ी लेखिका सामंथा हार्वे का सन् 2023 में प्रकाशित एक उपन्यास है। इसमें विज्ञान कथा, साहित्यिक कथा और दार्शनिक कथा के तत्व शामिल हैं। यह पुस्तक यूनाइटेड किंगडम में जोनाथन केप और संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रोव अटलांटिक द्वारा प्रकाशित की गई थी। उपन्यास में अंतरिक्ष स्टेशन की परिक्रमा करते हुए 6 काल्पनिक खगोलयात्रियों के 24 घंटों की कहानी है।सामंथा हार्वे का इंटरव्यू: ‘मैं एक स्पेस पैस्टोरल लिखना चाहती थी’ द बुकर प्राइज़ https://thebookerprizes.com/the-booker-library/features/samantha-harvey-interview-orbital thebookerprizes.com 26 जून 2026 en 15 अगस्त 2024
पृष्ठभूमि
उपन्यास लिखते समय सामंथा हार्वे नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की लाइव स्ट्रीम देखा करती थीं। उन्होंने इस उपन्यास पर 2010 के दशक में काम शुरू किया था, लेकिन लगभग 5,000 शब्द लिखने के बाद इसे छोड़ दिया। उन्हें लगता था कि अंतरिक्ष यात्रा जैसे जटिल विषय के बारे में उनका ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "मैंने सोचा, मैं कभी अंतरिक्ष में नहीं गई हूँ और शायद कभी जा भी नहीं पाऊँगी, फिर मैं यह कहानी लिखने वाली कौन होती हूँ?"मार्शल अलेक्स Samantha Harvey’s ‘Orbital’ Wins 2024 Booker Prize https://www.nytimes.com/2024/11/12/arts/booker-prize-winner-orbital-samantha-harvey.html द न्यूयॉर्क टाइम्स 26 जून 2026 12 नवम्बर 2024 en सामंथा हार्वे की 'ऑर्बिटल' ने 2024 का बुकर पुरस्कार जीता
लेकिन समय के साथ उनकी यह चिंता दूर हो गई कि वे इस विषय पर लिखने की अधिकारी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने दोबारा लिखना शुरू किया और 2020 में, यूनाइटेड किंगडम में कोविड-19 महामारी के दौरान इस पुस्तक को पूरा किया।
कथानक
द न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखते हुए, जोशुआ फेरिस ने कहा कि पृथ्वी से बहुत ऊपर होने और बाकी लोगों से अलग रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के विचारों में एक नई स्पष्टता आ जाती है। उनके अनुसार, अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी को बिना पक्षपात, समूहबंदी और संघर्ष के प्रभाव के अधिक साफ तरीके से देख पाते हैं।
उन्होंने यह भी लिखा कि ऑर्बिटल पूरी दुनिया को अपने भीतर समेटने की कोशिश करता है, लेकिन उसे पूरी तरह दिखाने में सफल नहीं हो पाता। उनके अनुसार, सामंथा हार्वे अपनी सुंदर और प्रभावशाली भाषा से पृथ्वी का शानदार चित्रण करती हैं। यह पुस्तक आमलोगों के रोज़मर्रा के दुख, परेशानियाँ और लापरवाही, जिन्हें हम ज़मीन पर देखते हैं, अंतरिक्ष स्टेशन के नज़रिए से लगभग गायब हो जाते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://www.youtube.com/watch?v=f5XuP5JhNTw Will Poulter reads from Orbital 12 अक्टूबर 2024 The Booker Prize
श्रेणी:बुकर पुरस्कार सम्मानित रचनाएँ