411 REFERENCE · Wikipedia
स्वाधार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्वाधार भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं के लाभार्थ प्रायोजित योजना है जिसका प्रारंभ २००१-०२ में किया गया था। इस योजना के अंतर्गत वेश्यावृत्ति, रिहा कैदी, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य किसी भी कारण से बेघर और बेसहारा पीड़ित महिलाओं को स्वाधार गृह लाया जाता है तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। यह परियोजना समाज कल्याण/ महिला एवं बाल विकास विभागों, महिला विकास निगमों, शहरी निकायों के निजी, सार्वजनिक ट्रस्टों या स्वैच्छिक संगठनों आदि के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है। पूर्वशर्त यह है कि उन्हें अलग-अलग परियोजनाओं के आधार पर इस तरह की महिलाओं के पुनर्वास का वांछित अनुभव और कौशल हो। योजना शत प्रतिशत केंद्र द्वारा प्रायोजित है।
भारत २०११, प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पृष्ठ- १०६४
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
स्वाधार
भारत २०११
श्रेणी:भारत में सरकारी योजनाएँ