Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओख़ोत्स्क सागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|ओख़ोत्स्क सागर का नक़्शा thumb|200px|रूस के मागादान शहर के पास ओख़ोत्स्क सागर का हिमाच्छादित एक तट ओख़ोत्स्क सागर (रूसी: Охо́тское мо́ре, ओख़ोत्स्कोए मोरे) प्रशांत महासागर के उत्तरपश्चिमी भाग का एक समुद्र है।Kon-Kee Liu Larry Atkinson Carbon and Nutrient Fluxes in Continental Margins: A Global Synthesis http://books.google.com/books?id=tpfrKj4G3EUC&pg=PA331 29 नवम्बर 2010 June 2009 Springer 9783540927341 331–333 https://web.archive.org/web/20111212204424/http://books.google.com/books?id=tpfrKj4G3EUC&pg=PA331 12 दिसंबर 2011 live यह पूर्व में कमचातका प्रायद्वीप, दक्षिणपूर्व में कुरील द्वीपसमूह, दक्षिण में जापान के होक्काइदो द्वीप, पश्चिम में रूस के साख़ालिन द्वीप और पश्चिमोत्तर में साइबेरिया के तटीय इलाक़े से घिरा हुआ है। इसका नाम रूस के ओख़ोत्स्क शहर पर पड़ा है जो सुदूर पूर्व में रूस का पहला क़स्बा था। भूगोल ओख़ोत्स्क सागर का क्षेत्रफल 15,83,000 वर्ग किमी है और इसकी औसत गहराई 2,818 फ़ुट (859 मीटर) है। इसकी सबसे गहरी खाई 11,063 फ़ुट की गहराई तक जाती है। साख़ालिन द्वीप के उत्तर और दक्षिण में यह जापानी सागर से जुड़ा हुआ है। सर्दियों में यहाँ इतनी ठण्ड हो जाती है कि इसपर भीमकाय बर्फ़ की सिल्लियाँ बनकर तैरती रहती हैं, जो आते-जाते जहाज़ों के लिए बहुत बड़ी रुकावटें पैदा कर देती हैं। जापान के होक्काइदो द्वीप के अलावा इसके चारों तरफ रूसी क्षेत्र है, इसलिए इस समुद्र को भी रूसी-नियंत्रित क्षेत्र ही माना जाता है। उच्चारण सहायता "ओख़ोत्स्क" शब्द में रूसी का "х" अक्षर प्रयोग होता है जिसे हिन्दी में "ख़" लिखा जाता है। ध्यान रहे कि "ख़" का उच्चारण "ख" से थोड़ा भिन्न है। इन्हें भी देखें कमचातका प्रायद्वीप साख़ालिन द्वीप साइबेरिया सन्दर्भ श्रेणी:सागर श्रेणी:प्रशान्त महासागर श्रेणी:रूस श्रेणी:रूसी समुद्र श्रेणी:साइबेरिया श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:प्रशान्त महासागर के सीमांत सागर श्रेणी:जापान के सागर