411 REFERENCE · Wikipedia
लूत की पत्नी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लूत की पत्नी 275px| सदोम का विनाश देखने के लिए लूत की पत्नी "नमक का खंबा" बन जाती है, जबकि उसके पति और बेटियाँ भागते हैं (मोनरेआले मोज़ेक) अदो लूत हारान (ससुर)मिल्का (ननद)यिस्का (ननद)नाहोर (चाचा ससुर)इब्राहीम (चाचा ससुर)सारा (चाची सास)मोआब (नाता)अम्मोन (नाता) दो बेटियाँ जन्मस्थान कसदियों का ऊर मृत्युस्थान सदोमबाइबल में, लूत की पत्नी का पहला उल्लेख उत्पत्ति 19 में किया गया है। उत्पत्ति की पुस्तक में वह परमेश्वर द्वारा सदोम के विनाश के दौरान पीछे देखने के बाद नमक का खंबा बन गई। बाइबिल में उनका नाम नहीं है, पर कुछ यहूदी परंपराओं में उसका नाम अदो होता है। लूत की पत्नी का उल्लेख नए नियम में लूक़ा 17:32 में भी किया गया है।
कहानी
उत्पत्ति 19 में साँझ को दो स्वर्गदूत सदोम पहुँचे और लूत ने उन्हें रात बिताने के लिए अपने घर बुलाया। सदोम के लोग बहुत दुष्ट थे और उन्होंने लूत से इन पुरुषों/स्वर्गदूतों को भोग के लिए माँगा; इसके बजाय लूत ने अपनी दो बेटियों को दिया पर उन्होंने उन्हें इंकार कर दिया। सुबह में, स्वर्गदूतों ने लूत को अपने परिवार को लेने और भागने को कहा, ताकि वह सदोम के विनाश से बच पाए। जब वे सदोम के बाहर निकले उन्होंने कहा "अपना प्राण लेकर भाग जा; पीछे की ओर न ताकना, और तराई भर में न ठहरना; उस पहाड़ पर भाग जाना, नहीं तो तू भी भस्म हो जाएगा।"https://www.bible.com/bible/1683/GEN.19.17.HINOVBSI उत्पत्ति 19:17 YouVersion भागते समय लूत की पत्नी ने पीछे मुड़कर सदोम को देखा, और वह नमक का खंबा बन गई।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.19.26.HINOVBSI उत्पत्ति 19:26 YouVersion
संदर्भ
श्रेणी:इब्राहीम का परिवार
श्रेणी:बाइबिल के अनाम पात्र