Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इकोल पॉलीतेक्निक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2018 इकोल पॉलीतेक्निक (École polytechnique ; शाब्दिक अर्थ : बहुतकनीकी विद्यालय) फ्रांस में पेरिस के पास स्थित उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान है। यह संस्थान फ्रांस के उच्च शिक्षा संस्थानों (गैंडिस इकोल्स) में सर्वाधिक सम्मान रखता है। यह विज्ञान और इंजीनियरी में चारवर्षीय पूर्वस्नातक-परास्नातक डिग्री के लिए विख्यात है। इसमें प्रवेश के लिये प्रतियोगिता अत्यन्त कठिन है। इसमें २००० बहुतकनीकी इंजिनियरों के अलावा ३३९ स्नातक छात्र तथा ५७२ शोधार्थी प्रतिवर्ष प्रवेश लेते हैं। इसकी स्थापना फ्रांसीसी क्रांति के समय १७९४ में गणितज्ञ गस्पार्ड मांगे ने की थी। १८०४ में नैपोलियन के शासनकाल में यह सैनिक अकादमी में बदल दिया गया। वर्तमान समय में भी यह संस्थान फ्रांस के रक्षा-मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। प्रारम्भ में यह पेरिस के लैटिन क्वार्टर में स्थित था। १९७६ में इसे पेरिस के दक्षिण-पश्चिम में पैलेस (Palaiseau) नामक स्थान पर स्थानान्तरित कर दिया गया। श्रेणी:फ्रांस के शिक्षा संस्थान