411 REFERENCE · Wikipedia
अहंकार (1995 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
अहंकार अहंकार.jpg अहंकार का पोस्टर शक्ति सामंत आशिम एस सामंत अनु मलिक राजीव कौल मिथुन चक्रवर्ती, ममता कुलकर्णी, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, मोहनीश बहल 25 अगस्त, 1995 भारत हिन्दी
अहंकार 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन आशिम सामंत (शक्ति सामंत के पुत्र) ने किया और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, ममता कुलकर्णी, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर और मोहनीश बहल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
संक्षेप
यह एक महिला, उसके सौतेले बेटे, उसके सगे बेटे, बेटी और शराबी पति की कहानी है। एक अजीब दुर्घटना होती है, जहां प्रभात (मिथुन चक्रवर्ती), अपनी सौतेली माँ को बचाने में गूँगा हो जाता है। एक दयालु कारखाना मालिक उसे नौकरी देता है, जिससे वो अपने सौतेले भाई, बहन और सौतेली माँ का पालन-पोषण करता है, जबकि उसके पिता जेल में हैं। प्रभात अपने मालिक को धोखा देने की साजिश को उजागर कर लेता है और अपराधी को जेल में डाल देता है। इसके चलते वो अपने घर में प्रतिशोध आमंत्रित करता है।
फिर जब आभारी मालिक उसे व्यवसाय के प्रबंधक के पद की पेशकश करता है, तो प्रभात अपने सौतेले भाई सूर्या (मोहनीश बहल) को नौकरी दिलवा देता है। उसके बाद जल्द ही खुद की ही नौकरी से हाथ धो बैंठता है। नैना (ममता कुलकर्णी), प्रभात के बचपन की दोस्त, उससे प्यार करती है और उसके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन का स्रोत है। वह उसके लिये अपने माता-पिता की अस्वीकृति से भी लड़ती है। जालसाजों के एक समूह से प्रभावित होकर सूर्या धोखाधड़ी करता है।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती — प्रभात, नैना का पति, गंगा और द्वारगा का बेटा, सूर्या और चंदा का सौतेला भाई
ममता कुलकर्णी — नैना, प्रभात की पत्नी, सूर्या और चंदा की भाभी, गंगा और द्वारका की बहू
प्रेम चोपड़ा — प्रेम चोपड़ा, अनु के पिता, सूर्या के ससुर
मोहनीश बहल — सूर्या, प्रभात के सौतेले भाई, चंदा के भाई, गंगा और द्वारका के बेटे
गुलशन ग्रोवर — ज्वाला, गंगा के भाई और द्वारका के बहनोई, प्रभात, सूर्या और चंदा के मामा
अरुणा ईरानी — गंगा प्रसाद, द्वारका प्रसाद की पत्नी, प्रभात, सूर्या और चंदा की माँ, नैना और अनु का सास
डेजी ईरानी— नैना की माँ और प्रभात की सास
सुनीला — अनु चोपड़ा, प्रेम चोपड़ा की बेटी, सूर्या की पत्नी और प्रभात और चंदा की भाभी, गंगा और द्वारगा की बहू
दिनेश हिंगू — विक्रम, , बंदर रानी का मालिक
टीकू तलसानिया — नैना के पिता और प्रभात की ससुर
अजीत वाच्छानी — द्वारका प्रसाद, गंगा के पति, प्रभात, सूर्या और चंदा के पिता, नैना और अनु का ससुर
पिंकी — चंदा प्रभात की सौतेली बहन, सूर्या की बहन, गंगा और द्वारका की बेटी
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी अनु मलिक तेरे अंदर मेरी जान उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 5:19 रामा रामा हाय पूर्णिमा 5:10 ओह बाम्बा ओह कुमार सानु, साधना सरगम, अनु मलिक 6:59 नशा नशा (अहंकार) सुनीता राव 6:04 मम्मी ने पूछा साधना सरगम 6:39 प्यार इसका नाम है साधना सरगम, अभिजीत 7:54
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0112309 अहंकार
अहंकार
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:1995 की फ़िल्में