411 REFERENCE · Wikipedia
नर जलसर्प तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगर आप जलसर्प (हाइड्रा) तारामंडल पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो जलसर्प तारामंडल का लेख देखिये
नर जलसर्प या हाइड्रस (अंग्रेज़ी: Hydrus) तारामंडल खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में दिखने वाला एक तारामंडल है। यह बहुत ही छोटा तारामंडल है। ध्यान रहे कि यह जलसर्प तारामंडल (उर्फ़ हाइड्रा तारामंडल) से बिलकुल अलग है, जो इस से कहीं ज़्यादा बड़ा है। इसकी परिभाषा लगभग ४०० वर्ष पूर्व एक डच खगोलशास्त्री ने दो डच नाविकों द्वारा करे अध्ययन के आधार पर की थी।
== तारे ==
नर जलसर्प तारामंडल में तीन मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें १९ तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से चार के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए जा चुके हैं। इस तारामंडल के मुख्य तारे और अन्य वास्तुएँ इस प्रकार हैं -
बेटा हाइड्राई (β Hyi) - यह इस तारामंडल का सबसे रोशन तारा है और पृथ्वी से देखी जाने वाली इसकी चमक (या सापेक्ष कान्तिमान) +२.८० मैग्निट्यूड पर मापी गयी है।
ऍचडी १०१८० (HD 10180) - यह एक सूर्य जैसा तारा है, जिसका अध्ययन करने पर पता चला है कि इसके इर्द-गिर्द कम-से-कम ७ और शायद ९, ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा कर रहें हैं।
== इन्हें भी देखें ==
ऍचडी १०१८०
तारामंडल
== सन्दर्भ ==