Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ताऊपो झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ताऊपो झील (Lake Taupo) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे बड़ी झील है। यह उस देश के उत्तर द्वीप पर स्थित है और ६१६ वर्ग किमी का सतही क्षेत्रफल रखती है। तुलना के लिये भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है जो बारिश के मौसम में अपने सबसे विशाल रूप में भी केवल २६० वर्ग किमी तक ही पहुँचती है। यह २६,५०० वर्ष पहले हुए एक महाज्वालामुखी विस्फोट द्वारा बनाए गए क्रेटर में पानी एकत्रित होने के कारण बनी थी। न्यूज़ीलैण्ड की आदिवासी माओरी जनजाति के लिये इस झील का पारम्परिक व धार्मिक महत्व है। न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी, वायकाटो नदी भी इसी झील से उभरती है। == झील के कुछ नज़ारे == == इन्हें भी देखें == वायकाटो नदी == सन्दर्भ ==