411 REFERENCE · Wikipedia
फॉक्सरिप्लेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फॉक्सरिप्लेस 128px MarcRA ०.१२.२ 2009 09 17 माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़, ग्नू/लिनक्स तथा मॅक ओऍस ऍक्स मोजिला ऍक्सटेंशन जीपीऍल
फॉक्सरिप्लेस (FoxReplace) फायरफॉक्स, सीमंकी, फ्लॉक तथा अन्य मोजिला आधारित ब्राउजरों हेतु एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत ऍक्सटेंशन है।
फीचर
टैक्स्ट स्ट्रिंग हेतु "खोजें तथा बदलें" सुविधा।
सम्पूर्ण शब्द (Whole words) "खोजें तथा बदलें" का विकल्प।
रेग्युलर ऍक्सप्रैशन समर्थन।
अंग्रेजी हेतु Match case का विकल्प।
एचटीएमएल कोड को इग्नोर करने हेतु विकल्प।
फाइण्ड-रिप्लेस की एक सूची बनाकर स्टोर की जा सकती है जिससे जब चाहे किसी भी पन्ने पर उन शब्दों को एक क्लिक से बदला जा सकता है। इस सूची को बैकअप हेतु निर्यात भी किया जा सकता है।
उपयोग
वर्तमान में किसी भी वेब ब्राउजर में "खोजें तथा बदलें" (Find and Replace) सुविधा अन्तर्निर्मित रूप से उपलब्ध नहीं है। फॉक्सरिप्लेस का उपयोग वेब ब्राउजर के द्वारा किसी भी वेब पन्ने पर टैक्स्ट स्ट्रिंग को खोजने तथा बदलने हेतु किया जा सकता है। इसका उपयोग वेब डेवलपमेण्ट कार्यों तथा विकि पन्नों के सम्पादन आदि हेतु किया जा सकता है। इसमें रेग्युलर ऍक्सप्रैशन का समर्थन उपलब्ध होने से सटीक "खोजें तथा बदलें" कमाण्ड चलायी जा सकती है जिस कारण इसका उपयोग विकि पन्नों के सुधार हेतु किया जा सकता है।
कुछ अन्य सम्भावित उपयोग:
फॉण्ट परिवर्तक के रूप में।FoxReplace से अपने लिये फॉण्ट-परिवर्तक स्वयं बनाइये
लिपि परिवर्तक के रूप में। उदाहरण के लिये, इसकी सहायता से आप बंगाली विकिपीडिया को देवनागरी में पढ़ सकते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मोजिला ऍडऑन्स पर फॉक्सरिप्लेस
फॉक्सरिप्लेस का स्रोत कूट
FoxReplace से अपने लिये फॉण्ट-परिवर्तक स्वयं बनाइये
FoxReplace द्वारा सारणी को XML फाइल में बदलना
फॉक्सरिप्लेस – फायरफॉक्स में उन्नत Find and Replace हेतु एक महाउपयोगी ऍक्सटेंशन (ई-पण्डित)
गाइड – फायरफॉक्स में फॉक्सरिप्लेस ऍक्सटेंशन के संस्थापन और प्रयोग की सचित्र विधि (ई-पण्डित)
श्रेणी:मोजिला ऍडऑन