Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निःशुल्क और मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर का इतिहास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

१९५० तथा १९६० के दशक में कम्प्यूतरों के प्रचालन तंत्र तथा कम्पाइलर, हार्डवेयर खरीदने पर उसके साथ प्रदान किए जाते थे और अलग से कोई शुल्क नहीं लगता था। उस समय मानव द्वारा पढ़ा जा सकने वाला सॉफ्टवेयर (स्रोत कोड) प्रायः वितरित किया जाता था ताकि उसमें मौजूद गलतियों को ठीक किया जा सके या उनमें कोई नए फलन (function) जोड़े जा सकें। अभिकलन प्रौद्योगिकी का प्रचलन अधिकांश विश्वविद्यालयों में ही हुआ। इन विश्वविद्यालयों में जो परिवर्तन/परिवर्धन किए गए वे दूसरों के साथ भी साझा किए गए और इस प्रकार संस्थानों ने साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ाया। जैसे-जैसे बड़े-आकार के प्रचालन तंत्रों में परिपूर्णता आने लगी, अब ऐसा समय आया कि बहुत कम संस्थान इन प्रचालन तंत्रों में परिवर्धन की अनुमति देते थे। धीरे-धीरे ये प्रचालन तंत्र बन्द स्रोत हो गए। किन्तु उपयोगकारी सोफ़्टवेयर एवं अन्त अनुप्रयोग अब भी साझा किए जाते हैं तथा सॉफ्टवेयर को साझा करने के लिए नई संस्थाएँ आ चुकी हैं। center|thumb|550px|मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर का का संकल्पनात्मक चित्र (नाम स्पेनी भाषा में हैं) प्रमुख घटनाएँ १९६९ - यूनिक्स का जन्म 1980 – यूजनेट (Usenet) का पदार्पण 1983 – रिचर्ड स्तालमैन ने ग्नू (GNU) परियोजना आरम्भ की 1989 – 386BSD पर कार्य आरम्भ 1991 – लाइनस टॉरवाल्ड्स ने लिनक्स का विकास किया 1993 – रेड हैट (Red Hat) की स्थापना 1994 – MySQL के विकास पर कार्य आरम्भ 1996 – अपाचे का वेब पर अधिकार 1998 – नेटस्केप ने अपने ब्राउजर को मुक्तस्रोत कर दिया 2004 – कैनोनिकल ने उबन्टू को रिलीज किया सन्दर्भ इन्हें भी देखें लिनक्स का इतिहास मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर निःशुल्क और मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर का विकासक्रम श्रेणी:मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर