Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सौतेला परिवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सौतेला परिवार अथवा स्टेपफैमिली (stepfamily) उस परिवार के लिए काम में लिया जाने वाला शब्द है जिसमें एक या एक से अधिक ऐसे बच्चे हैं जिनके जैविक माता-पिता में कोई एक उस परिवार का सदस्य नहीं है। माता-पिता में से कोई एक अथवा दोनों अपने पुराने सम्बंधों से बच्चे रख सकते हैं। ऐसे परिवार की विभिन्न स्थितियाँ इस तरह हो सकती हैं कि परिवार में दंपत्ति में से किसी एक का एक या अधिक बच्चे पूर्व साथी से हों, या दोनों के बच्चे पूर्व साथी से हों और उनके स्वयं के बच्चे भी हों। इन स्थितियों के अनुसार इसका आगे भी वर्गीकरण किया जाता है लेकिन सभी के लिए एक शब्द सौतेला अथवा स्टेप परिवार काम में लिया जाता है। == शब्दावली == यदि किसी बच्चे के माता-पिता में से कोई एक दूसरे व्यक्ति को जीवनसाथी चुनता/ती है तो वो बच्चा नये जीवनसाथी के लिए सौतेला पुत्र अथवा सौतेली पुत्री कहलाता है तथा इस तरह का जीवनसाथी, उस बच्चे के लिए सौतेला पिता अथवा सौतेली माँ कहलाता है। अर्थात् सौतेले माता/पिता बच्चे के किसी एक जैविक माता-पिता का जीवनसाथी होता है लेकिन वो उनका जैविक माता-पिता नहीं होता। यह नया व्यक्ति पुरुष जीवन साथी होने पर उसे सौतेला पिता कहते हैं और महिला की स्थिति में सौतेली माँ कहा जाता है। अन्य शब्दों में यदि बच्चे की माँ दूसरा जीवनसाथी चुनती हैं तो बच्चे के लिए वो व्यक्ति सौतेला पिता होगा। पिता के सौतेले माता-पिता को सौतेला दादी-दादा कहते हैं जबकि माँ के सौतेले माता-पिता को सौतेले नानी-नाना कहते हैं, इसी तरह के शब्द और आगे की पीढ़ियों के लिए भी काम में लिए जा सकते हैं। यही क्रम सौतेले चाचा, चाची, मामा, मामी, बुआ, फुफा आदि के लिए काम में लिए जाते हैं जहाँ निकटतम व्यक्ति रक्त सम्बंधों में सीधे तौर पर जुड़े न हों। सौतेले माता-पिता के बच्चे सौतेले भाई-बहन के रूप में पहचाने जाते हैं और उसी क्रम में सौतेले ममेरे, चचेरे, फुफेरे भाई-बहन होते हैं। सौतेले बच्चों के बच्चे सौतेले पौत्र-पौत्री अथवा सौतेले नातिन कहलाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में फैमिली लॉ एक्ट 1975 (सी) (परिवार कानून अधिनियम) के अनुसार सौतेले माता-पिता के रूप में उस व्यक्ति को पहचाना जाता है जो बच्चे का जैविक माता-पिता नहीं है और बच्चे के वास्तविक माता/पिता में से किसी एक के साथ विवाहित है अथवा विवाहित रहा है; विवाहित होने के दौरान या साथी होने के दौरान किसी भी समय बच्चे को माता-पिता के साथ बने परिवार के सदस्य के रूप में माना है। दंपत्ति के नये बच्चे का जन्म होने पर वो पहले वाले बच्चे का सौतेला भाई/बहन कहलायेगा। == सन्दर्भ ==