Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आम्रपाली (1966 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आम्रपाली आम्रपाली.jpg आम्रपाली का पोस्टर लेख टंडन शंकर-जयकिशन वैजयन्ती माला, सुनील दत्त, प्रेमनाथ 1966 भारत हिन्दी आम्रपाली 1966 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह लेख टंडन द्वारा निर्देशित है, जिसमें वैजयन्ती माला और सुनील दत्त मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म 'आम्रपाली' में बुद्ध बनेंगे विनोद खन्ना https://aajtak.intoday.in/story/actor-vinod-khanna-to-play-role-of-gautama-buddha-in-film-amrapali--1-824912.html 2 जनवरी 2020 आज तक hi https://web.archive.org/web/20200102142953/https://aajtak.intoday.in/story/actor-vinod-khanna-to-play-role-of-gautama-buddha-in-film-amrapali--1-824912.html 2 जनवरी 2020 live फिल्म का संगीत शंकर-जयकिशन द्वारा किया गया था। इस फिल्म के अधिकार शाहरुख खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के पास हैं। संक्षेप मगध सम्राट अजातशत्रु (सुनील दत्त) पड़ोसी राज्य वैशाली पर जीत स्थापित नहीं कर पाया है जबकि उसने बाकी सभी राज्यों पर नियंत्रण ले लिया है। वह वैशाली पर हमला करता है लेकिन फिर से हार जाता है। घायल और खो जाने पे वह वैशाली के सैनिक की आड़ ले लेता है और आम्रपाली (वैजयन्ती माला) नामक एक महिला के साथ शरण लेता है। वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। अजातशत्रु सेनापति बलभद्र सिंह के रूप में सहयोगी पाता है और दोनों वैशाली पर नियंत्रण पाने की साजिश शुरू करते हैं। वैशाली सम्राट को अजातशत्रु और आम्रपाली के प्रेम-सम्बंध के बारे में पता चलता है और वह उसे मौत की सजा देता है। इस पर अजातशत्रु क्रोधित हो जाता है। वह अपनी सेनाओं को इकट्ठा करता है और वैशाली की ओर भगाता है और शहर को लगभग जला देता है, जिससे लगभग सभी लोग मारे जाते हैं। वह अपने प्रिय को काल कोठरी से मुक्त करने के लिए भागता है। वह उसे मुक्त कर देता है लेकिन यह वह आम्रपाली नहीं है; यह आम्रपाली काफी अलग है। इस बीच वह गौतम बुद्ध के साथ अपनी मुलाकात के बाद बदल गई है और वह खुद उनकी शिष्य और एक अरिहंत बन गई है। मुख्य कलाकार वैजयन्ती माला — आम्रपाली सुनील दत्त — मगध सम्राट अजातशत्रु प्रेमनाथ — सेनापति वीर बिपिन गुप्ता — वैशाली के सम्राट गजानन जागीरदार — कुलपति महानाम के एन सिंह रणधीर केशव राणा — वैशाली का सैनिक बेला बोस मृदुला रानी — राजमाता रूबी मेयर — वैशाली की साम्राज्ञी संगीत गीत गायक शंकर जयकिशन नाचो गाओ नाचो धूम मचाओ लता मंगेश्कर 5:15 शैलेन्द्र जाओ रे जोगी तुम जाओ रे लता मंगेश्कर 3:28 शैलेन्द्र तुम्हें याद करते करते लता मंगेश्कर 3:36 शैलेन्द्र नील गगन की छाँव में लता मंगेश्कर 3:54 हसरत जयपुरी तड़प ये दिन रात की लता मंगेश्कर 4:23 शैलेन्द्र सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0060104 आम्रपाली श्रेणी:1966 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में