Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धुआँकश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb| संसार का सबसे ऊंचा धुआँकश (कजकिस्तान) धुआँकश, धुआँरा या चिमनी, चिनाई, मिट्टी या धातु से निर्मित एक वास्तुशिल्पिक वायुसंचार संरचना है जो, वाष्पित्र (बॉयलर), भट्ठी, भस्मक, चूल्हों आदि से निकालने वाली गर्म विषाक्त गैसों या धुएं को ऊंचाई पर उत्सर्जित कर उन्हें मानव जीवन वाले क्षेत्रों से अलग करती है। धुआँकश आमतौर पर ऊर्ध्वाधर होते हैं, या जहाँ तक संभव हो इन्हें ऊर्ध्वाधर बनाया जाता है ताकि निकलने वाली गर्म गैसें और धुआँ बिना किसी रुकावट के बाहर निकल सके साथ ही दहन के लिए बाहरी हवा को भीतर खींचा जा सके जिसे धुआँकश प्रभाव के रूप में भी जाना जाता है। धुआँकश, बड़ी औद्योगिक परिशोधिकाओं, जीवाश्म ईंधन दहन सुविधाओं या इमारतों, भाप इंजनों और जलयानों का महत्वपूर्ण भाग हैं। एक धुआँकश की ऊंचाई धुआँकश प्रभाव के माध्यम से बाहरी वातावरण में दहन गैसों को स्थानांतरित करने की उसकी क्षमता को प्रभावित करती है। इसके अतिरिक्त, अधिक ऊंचाई पर प्रदूषक गैसों के फैलाव, उनके आसपास के वातावरण पर इन प्रदूषक गैसों के दुष्प्रभाव को कम कर सकता है। एक अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र में प्रदूषकों का फैलाव उनकी सांद्रता को कम कर सकता है और इसके फलस्वरूप प्रदूषकों का स्तर नियामक सीमाओं के भीतर बनाए रखने में मदद मिलती है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ CICIND - International Committee on Industrial Chimneys Chimney Safety Institute of America Power Station Konakovskaya GRES, at which chimneys serve as electricity pylons Article about chimney breast removal Chimney Maintenance Information European Chimney Association ECA; to find further information on chimneys National Association of Chimney Engineers; UK trade association for the chimney engineering industry श्रेणी:वास्तु तत्व श्रेणी:औद्योगिक प्रक्रियाएँ श्रेणी:धुआँ