Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रांसिस ज़ेवियर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोआ में 450 सालों से सेंट फ्रांसिस जेवियर का शरीर आज भी सुरक्षित है। https://web.archive.org/web/20230902072941/https://hiszindagi.com/st-francis-xavier/ 2 सितंबर 2023 नवम्बर 2021 सन्त फ्रांसिस ज़ेवियर 1506 4 7 yज़ेवियर, नैवार राज्य, (स्पेन) 1552 12 3 1506 4 7 yशांग्चुआन द्वीप, चीन ३ दिसंबर रोमन कैथोलिक चर्च, लूथेरन चर्च, एंग्लिकन समुदाय FranciscusXavier.jpg सेंट फ़्रांसिस ज़ेवियर सोसायटीऒ ऑफ जीज़ेज़ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, जिन्हें जेसूट्स कहा जाता है। अपोसल्स टू द फ़ार ईस्ट २५ अक्टूबर १६१९ पॉल पंचम १२३ मार्च १६२२ ग्रेगोरी पंचदश फ्रांसिस ज़ेवियर एक ईसाई मिशनरी थे जिन्होंने गोवा में कार्य किया। उन्होंने लाखों हिन्दुओं को ईसाई बनाया जिसके लिये बल एवं छल-छद्म का भी प्रयोग किया। (गोवा इंक्विज़िशन देखिये) फ्रांसिस जेवियर का जन्म 7 अप्रैल, 1506 ई. को स्पेन में हुआ था। पुर्तगाल के राजा जॉन तृतीय तथा पोप की सहायता से वे जेसुइट मिशनरी बनाकर 7 अप्रैल 1541 ई को भारत भेजे गए और 6 मार्च 1542 ई. को गोवा पहुँचे जो पुर्तगाल के राजा के अधिकार में था। गोवा में मिशनरी कार्य करने के बाद वे मद्रास तथा त्रावणकोर गए। यहाँ मिशनरी कार्य करने के उपरांत वे 1545 ई. में मलाया प्रायद्वीप में ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए रवना हो गए। उन्होंने तीन वर्ष तक धर्म प्रचारक (मिशनरी) कार्य किया। मलाया प्रायद्वीप में एक जापानी युवक से जिसका नाम हंजीरो था, उनकी मुलाकात हुई। सेंट जेवियर के उपदेश से यह युवक प्रभावित हुआ। 1549 ई. में सेंट ज़ेवियर इस युवक के साथ पहुँचे। जापानी भाषा न जानते हुए भी उन्होंने हंजीरों की सहायता से ढाई वर्ष तक प्रचार किया और बहुतों की खिष्टीय धर्म का अनुयायी बनाया। जापान से वे 1552 ई. में गोवा लौटे और कुछ समय के उपरांत चीन पहुँचे। वहाँ दक्षिणी पूर्वी भाग के एक द्वीप में जो मकाओ के समीप है बुखार के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मिशनरी समाज उनको काफी महत्व का स्थान देता और उन्हें आदर तथा सम्मान का पात्र समझता, है क्योंकि वे भक्तिभावपूर्ण और धार्मिक प्रवृत्ति के मनुष्य थे। वे सच्चे मिशनरी थे। संत जेवियर ने केवल दस वर्ष के अल्प मिशनरी समय में 52 भिन्न भिन्न राज्यों में यीशु मसीह का प्रचार किया। कहा जाता है, उन्होंने नौ हजार मील के क्षेत्र में घूम घूमकर प्रचार किया और लाखों लोगों को यीशु मसीह का शिष्य बनाया। Xavier, Francis 7 अप्रैल 1506 3 दिसम्बर 1552 सन्दर्भ इन्हें भी देखें गोवा इंक्विज़िशन -- जिसमें जेवियर की बड़ी भूमिका थी। श्रेणी:१५०६ जन्म श्रेणी:१५५२ मृत्यु श्रेणी:स्पेनिश संत श्रेणी:स्पेनिश रोमन कैथोलिक संत श्रेणी:चीन में कैथोलिक संत श्रेणी:जापान में कैथोलिक संत श्रेणी:१५वीं शताब्दी के कैथोलिक संत श्रेणी:१६वींण शताभ्दी के कैथोलिक लोग श्रेणी:एंग्लिकन संत