411 REFERENCE · Wikipedia
एन ईवनिंग इन पेरिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एन ईवनिंग इन पेरिस एन ईवनिंग इन पेरिस.jpg फ़िल्म का पोस्टर शक्ति सामंत शक्ति सामंत रमेश पंत शम्मी कपूर, शर्मिला टैगोर, प्राण शंकर-जयकिशन 1967 मिनट भारत हिन्दी
पैरिस की एक शाम या एन ईवनिंग इन पेरिस 1967 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह शक्ति सामंत द्वारा निर्मित और निर्देशित है।राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने वाले शक्ति सामंत की कहानी https://hindi.thequint.com/entertainment/celebs/shakti-samanta-life-journey 22 सितम्बर 2019 द क्विंट 9 अप्रैल 2019 hi https://web.archive.org/web/20190922181831/https://hindi.thequint.com/entertainment/celebs/shakti-samanta-life-journey 22 सितंबर 2019 dead यह फ्रांस की राजधानी पेरिस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शम्मी कपूर, शर्मिला टैगोर दोहरी भूमिका में और खलनायक के रूप में प्राण हैं। संगीत शंकर-जयकिशन द्वारा दिया गया।
संक्षेप
पेरिस में, भारतीय मूल के दो पेरिसवासी श्याम या सैम (शम्मी कपूर) और रूपा (शर्मिला टैगोर) प्यार में हैं। रहस्य और साज़िश इस प्रेम कहानी को घेर लेती है, क्योंकि रूपा का अपहरण कर लिया जाता है और अपराधी मास्टरमाइंड जैक (के एन सिंह) और उसके गुंडों द्वारा पकड़ लिया जाता है। वह उसके बदले मोटी फिरौती की मांग करते हैं।
रूपा के पास सूजी के रूप में उसके जैसी दिखने वाली है, जिसे रूपा की जगह भेजा जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पैसा प्राप्त होगा। जबकि असली रूपा को अभी भी बंदी बनाया हुआ है। रूपा को मुक्त करने के लिए सैम को उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करना होगा, लेकिन सूजी और रूपा के बीच फर्क करने में उसे मुश्किल होगी।
मुख्य कलाकार
शम्मी कपूर — श्याम कुमार (सैम)
शर्मिला टैगोर — दीपा / रूपा / सूजी
प्राण — शेखर
सरिता — हनी
के एन सिंह — जैक
डेविड अब्राहम — दामोदर दयाल
एम् बी शेट्टी — जग्गू
राजेन्द्रनाथ — सरदार माखन सिंह
संगीत
गीत गायक शंकर-जयकिशन रात के हमसफर थक के घर को चले आशा भोंसले, मोहम्मद रफ़ी 5:36 शैलेन्द्र होगा तुमसे कल भी सामना मोहम्मद रफ़ी 3:26 शैलेन्द्र ज़ूबी ज़ूबी जलेम्बू आशा भोंसले 3:29 हसरत जयपुरी लेजा लेजा लेजा मेरा दिल शारदा 3:30 शैलेन्द्र दीवाने का नाम तो पूछो मोहम्मद रफ़ी 4:27 शैलेन्द्र अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो मोहम्मद रफ़ी 4:46 हसरत जयपुरी मेरा दिल है तेरा मोहम्मद रफ़ी 5:12 शैलेन्द्र आसमान से आया फरिश्ता मोहम्मद रफ़ी 5:16 हसरत जयपुरी एन ईवनिंग इन पेरिस मोहम्मद रफ़ी 5:17 हसरत जयपुरी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0053706 एन ईवनिंग इन पेरिस
श्रेणी:1967 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में