411 REFERENCE · Wikipedia
प्रांजल धर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रांजल धर एक हिन्दी के एक कवि, स्तम्भकार, आलोचक और चर्चित मीडिया विश्लेषक हैं। इनका जन्म एक मई, सन १९८२ ईस्वी को उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में स्थित ज्ञानीपुर नामक गाँव में हुआ। प्रांजल धर देश के सारे प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लिखते रहते हैं। इन्हें वर्ष २००६ में राजस्थान पत्रिका पुरस्कार, वर्ष २०१० में अवध भारती सम्मान तथा वर्ष २०१० में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार प्राप्त हुआ। देश में पुस्तक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रांजल धर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को जागरूक बनाने के लक्ष्य से निरन्तर कार्य कर रहे हैं।