411 REFERENCE · Wikipedia
लातिन अमेरिकी संसद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लातिन अमेरिकी संसद लातिन अमेरिकी देशो की क्षेत्रीय, स्थाई और एकलविधायी संसद है जो लातिन अमेरिकी देशों की राष्ट्रीय संसदों के एकीकरण से बनी है। इसके सदस्यों का चुनाव लोकतान्त्रिक ढंग से सार्वभौमिक मताधिकार के अंतर्गत उन देशों में किया जाता है जिन्होंने संस्थानिकरण संधि का अनुसमर्थन १६ नवंबर, १९८७ पेरू की राजधानी लीमा में किया था और उन संसदों का भी जिनके देश बाद में उस संधि से जुड़े। अन्य सदस्य राष्ट्रों को सम्मिलित करने का विधानसभा का परमाधिकार है। इसका मुख्यालय पनामा नगर, पनामा में स्थित है।
सदस्य राष्ट्र
thumb|235x235px|लातिन अमेरिकी संसद के सदस्य राष्ट्र
लातिन अमेरिकी संसद के सदस्य राष्ट्र है:-
अर्जेंटीना,
अरुबा,
ईक्वाडोर,
उरुग्वे,
क्यूबा,
कोलंबिया,
कोस्टा रिका,
गुआटेमाला,
चिली,
डोमिनिकन गणराज्य,
निकारागुआ,
नीदरलैंड एंटीलीज़,
पनामा,
परागुए,
पेरू,
बोलीविया,
ब्राज़ील,
मैक्सिको,
वेनेजुएला,
सल्वाडोर,
सूरीनाम और
हौन्डुरस
बाहरी कड़ियाँ
लैटिन अमेरिकी संसद की आधिकारिक वेबसाइट (स्पैनी, पुर्तगाली और अंग्रे़ज़ी में)।
श्रेणी:लातिन अमेरिका
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका