411 REFERENCE · Wikipedia
मलयाला मनोरमा (अख़बार)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मलयाला मनोरमा मलयालम भाषा का एक प्रातः समाचार-पत्र है। यह मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड द्वारा कोट्टायम, केरल, भारत से प्रकाशित होता है। इसे पहली बार 22 मार्च 1888 को साप्ताहिक के रूप में प्रकाशित किया गया था।
== पाठक-वर्ग ==
वर्तमान में इसके पाठकों की संख्या 9 मिलियन से अधिक है। यह दीपिका के बाद केरल का दूसरा सबसे पुराना मलयाली समाचार-पत्र है, जो कोट्टायम से भी प्रकाशित होता है। मनोरमा कंपनी एक ऑनलाइन संस्करण भी प्रकाशित करती है।
== स्रोत के हवाले से ==
वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज़पेपर्स के अनुसार, 2016 तक यह दुनिया का चौदहवाँ सबसे अधिक प्रसारित समाचार पत्र था। ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) 2013 के आंकड़ों के अनुसार, यह भारत में द टाइम्स ऑफ इंडिया और दैनिक जागरण के बाद तीसरा सबसे बड़ा और अधिक पढ़ा जाने वाला समाचार-पत्र है। यह केरल में सबसे बड़ा अधिक पढ़ा जाने वाला समाचार-पत्र है।
== इतिहास ==
मलयाला मनोरमा कंपनी एक निजी एलएलसी निगम है, जिसका स्वामित्व कंडाथिल परिवार के पास है। इसे 14 मार्च 1888 को दक्षिण-पश्चिमी केरल के कोट्टायम में कंडाथिल वर्गीस मपिल्लई द्वारा स्थापित किया गया था। कंपनी की शुरुआत एक सौ शेयरों के साथ हुई थी जिसके एक शेयर का मूल्य 100 रुपये था। निवेशकों ने चार समान किस्तों में इसका भुगतान किया था। पहली किस्त में कंपनी लंदन में बनी हॉपकिंसन और कोप प्रेस लेकर आई। आयातित प्रेस को मलयाली प्रारूप देने लिए एक स्थानीय शिल्पकार कोंथी अचारी को काम पर रखा गया था।
== इन्हें भी देखें ==
खबर लहरिया
गोरखापत्र
ग्रोम्स्टेड-पोस्टेन
जलते दीप
जागरण साप्ताहिक
डेली स्टार (यूनाइटेड किंगडम)
दा आजाद
ब्लिट्ज
== सन्दर्भ ==