Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नॉर्वे में शिक्षा प्रणाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|ओस्लो उच्च शिक्षा स्कूल नॉर्वे में शिक्षा प्रणाली अधिकांश रूप से नि:शुल्क है। यह छ: साल से लेकर सोलह साल के बालक-बालिकाओं के लिए प्राथमिक शिक्षा के रूप में अनिवार्य है। प्राथमिक और निचली माध्यमिक शिक्षा (Grunnskole) उम्र: 6–16 साल (10 साल)। यह अनिवार्य और नि:शुल्क है। सामान्य ज्ञान और कौशल पर ज़ोर दिया जाता है। https://www.udir.no/tall-og-forskning/publikasjoner/utdanningsspeilet/utdanningsspeilet-2021/grunnskole/ उच्च माध्यमिक शिक्षा (Videregående Skole) यह उम्र: 16–19 साल (3 साल) तक है। अनिवार्य नहीं है, लेकिन लगभग सभी छात्र इसमें भाग लेते हैं। इसके दो मुख्य प्रकार हैं: सामान्य अध्ययन (विश्वविद्यालय के लिए तैयारी) और व्यावसायिक प्रशिक्षण (कौशल या आगे की पढ़ाई के लिए)।https://utdanning.no/tema/utdanning/videregaende उच्च शिक्षा (Higher Education) यह विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी / कॉलेज के स्तर पर होती है। बैचलर (3 साल), मास्टर्स (2 साल), और पीएचडी (3+ साल) की डिग्रियाँ इसमें शामिल हैं। अधिकांश सार्वजनिक संस्थानों में ट्यूशन शुल्क नहीं लगता, यहाँ तक कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी अधिकतर कोर्स नॉर्वेजियन भाषा में, लेकिन कई मास्टर्स कोर्स अंग्रेज़ी में भी उपलब्ध हैं। https://studyinnorway.no/ https://www.nokut.no/en/higher-education/higher-education-institutions/ https://www.regjeringen.no/en/topics/education/higher-education/id1415/ शिक्षा की मुख्य विशेषताएँ नि:शुल्क शिक्षा: सभी स्तरों पर सार्वजनिक शिक्षा नि:शुल्क है (केवल एक छोटा सा सेमेस्टर शुल्क देना होता है) समानता और समावेशिता: सभी को समान अवसर देने पर ज़ोर छात्र-केंद्रित प्रणाली: स्वतंत्र सोच, आलोचनात्मक विश्लेषण और समूह कार्य को बढ़ावा छात्रों के लिए सरकारी सहायता: नॉर्वे का "Lånekassen" नामक संस्थान वित्तीय सहायता और छात्रावास संबंधी मदद प्रदान करता है अंतरराष्ट्रीय छात्र नॉर्वे अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए लोकप्रिय है क्योंकि वहाँ की शिक्षा उच्च गुणवत्ता वाली और ट्यूशन-फ्री है। हालांकि, रहने का खर्च (~NOK 120,000 प्रति वर्ष) खुद वहन करना होता है, खासकर वीज़ा के लिए। ग्रेजुएट स्तर पर और इसके आगे कई कोर्स अंग्रेज़ी में पढ़ाए जाते हैं।https://eurydice.eacea.ec.europa.eu/eurypedia/norway/overview सन्दर्भ श्रेणी:नॉर्वे में शिक्षा प्रणाली