411 REFERENCE · Wikipedia
२०२० इंडियन प्रीमियर लीग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
२०२० इंडियन प्रीमियर लीग, जिसे आईपीएल 13 के रूप में भी जाना जाता है जो २००७ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा स्थापित एक पेशेवर ट्वेंटी-20 लीग है।
यह प्रतियोगिता मूल रूप से २९ मार्च २०२० को शुरू होने वाली थी, लेकिन वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे १५ अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने १४ अप्रैल को घोषणा की कि भारत में लॉकडाउन कम से कम ३ मई २०२० तक चलेगा, इस कारण बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। २ अगस्त २०२० को, यह घोषणा की गई कि टूर्नामेंट १९ सितंबर और १० नवंबर २०२० के बीच संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। १० अगस्त २०२० को, भारत सरकार ने यूएई में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अनुमति दे दी। टूर्नामेंट के कार्यक्रम की पुष्टि ६ सितंबर २०२० की गयी।
== सन्दर्भ ==