411 REFERENCE · Wikipedia
जलोढ़ मैदान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|320px|न्यूज़ीलैण्ड की वाइमाकारीरी नदी के जलोढ़ मैदान और उसके भीतर की पूरभूमि का दृश्य
भूगोल में जलोढ़ मैदान (Alluvial plain) ऐसी स्थलाकृति होती है जहाँ किसी स्थान पर एक या अनेक नदियों के बहते जल में किसी उच्चभूमीय क्षेत्र से तलछट मिले हुए आते हैं और एक लम्बे काल तक भूमि पर जमा होते रहते हैं। इस से वहाँ का क्षेत्र जलोढ़क से ढक जाता है। किसी नदी की पूरभूमि, जो समय-समय पर उस नदी में बाढ़ आने पर जल से ढक जाती है, जलोढ़ मैदान बनाने में योगदान देती है। जब समय के साथ नदी में भिन्न स्थानों में बाढ़ आती है और युगों में नदीमार्ग भी बदलता है, तब एक विस्तारित जलोढ़ मैदान बन जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप का सिन्धु-गंगा मैदान यहाँ की गंगा नदी और सिन्धु नदी तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा बना है और विश्व के सबसे बड़े जलोढ़ मैदानों में से एक है।https://www.nrcs.usda.gov/wps/PA_NRCSConsumption/download?cid=nrcs142p2_053182&ext=pdf Glossary of Landform and Geologic Terms National Cooperative Soil Survey National Soil Survey Handbook—Part 629 April 2013 PDF 17 August 2016 22 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20161022224040/http://www.nrcs.usda.gov/wps/PA_NRCSConsumption/download/?cid=nrcs142p2_053182&ext=pdf dead Mississippi River alluvial plain https://web.archive.org/web/20070705102948/http://tapestry.usgs.gov/features/45mississippi.html 2007-07-05
इन्हें भी देखें
पूरभूमि
तलछट
सन्दर्भ
श्रेणी:नदीय स्थलाकृतियाँ
श्रेणी:मैदान
श्रेणी:भूगोल शब्दावली