Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुंदन शाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|कुंदन शाह कुंदन शाह (मृत्यु: 7 अक्तूबर 2017) एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक थे। वह अपनी कॉमेडी फ़िल्म जाने भी दो यारों (1983) और 1985-86 की टीवी श्रृंखला नुक्कड़ के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से निर्देशन सीखा। '‘जाने भी दो यारो’' फिल्म के लिये पहला और एकमात्र राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने ने 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिया था।'जाने भी दो यारो' के निर्देशक कुंदन शाह का हार्ट अटैक से निधन https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/jaane-bhi-do-yaaro-director-kundan-shah-dies-of-heart-attack-in-mumbai/articleshow/60981934.cms 22 मई 2018 नवभारत टाइम्स 7 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20181106173404/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/jaane-bhi-do-yaaro-director-kundan-shah-dies-of-heart-attack-in-mumbai/articleshow/60981934.cms 6 नवंबर 2018 live 1988 में उन्होंने हास्य धारावाहिक वागले की दुनिया का निर्देशन किया। यह कॉर्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण के आम आदमी के किरदार पर आधारित था।'जाने भी दो यारो' के निर्देशक कुंदन शाह नहीं रहे, बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक http://zeenews.india.com/hindi/entertainment/bollywood/director-kundan-shah-is-no-more/345099 22 मई 2018 ज़ी न्यूज़ 7 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20180523011703/http://zeenews.india.com/hindi/entertainment/bollywood/director-kundan-shah-is-no-more/345099 23 मई 2018 live उन्होंने 1993 में शाहरुख खान अभिनीत कभी हां कभी न के साथ मुख्यधारा की फ़िल्मों में वापसी की। 2000 में आई उनकी प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म क्या कहना टिकट खिड़की पर सफल रही थी। इसके बाद बॉबी देओल और करिश्मा कपूर अभिनीत हम तो मोहब्बत करेगा (2000) और रेखा, प्रीति और महिमा चौधरी अभिनीत दिल है तुम्हारा (2002) सफल नहीं रही। फ़िल्मों की सूची साल फ़िल्म भूमिका टिप्पणियाँ 1983 जाने भी दो याारो निदेशक, लेखक 1985 खामोश लेखक 1986 नुक्कड़ निदेशक टीवी श्रृंखला 1988 वागले की दुनिया निदेशक टीवी श्रृंखला 1993 कभी हाँ कभी ना निदेशक, लेखक 2000 क्या कहना निदेशक 2000 हम तो मोहब्बत करेगा निदेशक, लेखक 2002 दिल है तुम्हारा निदेशक, लेखक 2004 एक से बढ़कर एक निदेशक सन्दर्भ श्रेणी:२०१७ में निधन श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता श्रेणी:हिन्दी निर्देशक