Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अक्साई चिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

article भारत मार्च 2022 मार्च 2022 35 7 N 79 8 E title अंगूठाकार| 450px|right 阿克赛钦 阿克賽欽 Ākèsàiqīn China India western border 88.jpg भारत - चीन पश्चिमी सीमा पर अक्साई चिन दर्शित है अक्साई चिन या अक्सेचिन (उईग़ुर: ur ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ, सरलीकृत चीनी: 阿克赛钦, आकेसैचिन) चीन, पाकिस्तान और भारत के संयोजन में तिब्बती पठार के उत्तरपश्चिम में स्थित एक विवादित क्षेत्र है। यह कुनलुन पर्वतों के ठीक नीचे स्थित है।Aksai Chin: China's disputed slice of Kashmir https://web.archive.org/web/20120308230139/http://edition.cnn.com/2002/WORLD/asiapcf/east/05/24/aksai.chin/ 8 मार्च 2012 , CNN.com, Accessed 2007-07-23 ऐतिहासिक रूप से अक्साई चिन भारत को रेशम मार्ग से जोड़ने का ज़रिया था और भारत और हज़ारों साल से मध्य एशिया के पूर्वी इलाकों (जिन्हें तुर्किस्तान भी कहा जाता है) और भारत के बीच संस्कृति, भाषा और व्यापार का रास्ता रहा है। POK का 5180 बर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान ने चीन को गिफ्ट में दे दिया और चीन 38000 हज़ार बर्ग किलोमीटर क्षेत्र पहले से ही कब्ज़ा कर के बैठा है तो इस हिसाब से 43180 बर्ग किलोमीटर हो गया, तो अब भारत चीन से इतना ही एरिया वापस लेगा। भारत से तुर्किस्तान का व्यापार मार्ग लद्दाख़ और अक्साई चिन के रास्ते से होते हुए काश्गर शहर जाया करता था।Foreign trade and commerce in ancient India, Prakash Charan Prasad, Abhinav Publications, 1977, ISBN 978-81-7017-053-2 १९५० के दशक से यह क्षेत्र चीन क़ब्ज़े में है पर भारत इस पर अपना दावा जताता है और इसे जम्मू और कश्मीर राज्य का उत्तर पूर्वी हिस्सा मानता है। अक्साई चिन जम्मू और कश्मीर के कुल क्षेत्रफल के पांचवें भाग के बराबर है। चीन ने इसे प्रशासनिक रूप से शिनजियांग प्रांत के काश्गर विभाग के कार्गिलिक ज़िले का हिस्सा बनाया है। नाम की उत्पत्ति 'अक्साई चिन' (ur ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ) का नाम उईग़ुर भाषा से आया है, जो एक तुर्की भाषा है। उईग़ुर में 'अक़' (ur ﺋﺎق‎) का मतलब 'सफ़ेद' होता हैSpoken Uyghur https://web.archive.org/web/20140921190207/http://books.google.com/books?id=icZf7TNgnuIC 21 सितंबर 2014 , Reinhard F. Hahn, Ablahat Ibrahim, University of Washington Press, 2006, ISBN 978-0-295-98651-7, ... aq (n) 'white,', 'clear,' 'clean,' 'innocent' ... और 'साई' (ur ﺴﺎﻱ) का अर्थ 'घाटी' या 'नदी की वादी' होता है।ur ﻳﯘﻟﻐﯘﻥ ﻟﯘﻏﻪﺕ (युल्ग़ुन उईग़ुर लुग़ात/शब्दकोष) - साई https://web.archive.org/web/20120107031835/http://dict.yulghun.com/#/ug_en/%EF%BA%B4%EF%BA%8E%EF%BB%B1 7 जनवरी 2012 , ... ئى a river valley, riverbed, canyon, wadi ... उईग़ुर का एक और शब्द 'चोअल' (ur ﭼﯚل) है, जिसका अर्थ है 'वीराना' या 'रेगिस्तान', जिसका पुरानी ख़ितानी भाषा में रूप 'चिन' (ur ﭼﯩﻦ) था।ur ﻳﯘﻟﻐﯘﻥ ﻟﯘﻏﻪﺕ (युल्ग़ुन उईग़ुर लुग़ात/शब्दकोष) - चोअल https://web.archive.org/web/20120107031835/http://dict.yulghun.com/#/ug_en/%EF%AD%BC%EF%AF%9A%D9%84 7 जनवरी 2012 , ... چۆل a desert, a wilderness (without vegetation), a deserted, uninhabited, desolate place ...ur ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻨﻤﯘ ﻳﺎﻛﻰ ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯚﻟﻤﯘ؟ (अक़्साई चिन्मु या के अक़्साई चोअलमू?) https://web.archive.org/web/20100905212401/http://www.rfa.org/uyghur/obzor/obzor-sidik-06222010191805.html 5 सितंबर 2010 , ... ur ﺋﯘﻳﻐﯘﺭ ﺗﯩﻠﯩﺪﺍ ﺗﻪﻟﻪﭘﭙﯘﺯ ﻗﯩﻠﯩﻨﻐﺎﻥ ﺑﯩﺮ ﺑﻮﻏﯘﻣﻠﯘﻕ ﺳﯚﺯ "ﭼﯚﻝ" ﻧﻰ ﺧﺎﺗﯩﺮﯨﻠﻪﻳﺪﯨﻐﺎﻥ ﻳﯧﺰﯨﻘﻰ ﺑﻮﻟﻤﯩﻐﺎﭼﻘﺎ، "ﭼﯚﻝ" ﺩﯦﮕﻪﻥ ﺋﯩﺴﯩﻤﻨﻰ ﺧﯩﺘﺎﻱ ﺗﯩﻠﻰ "ﭼﯩﻦ"ﻏﺎ ﺋﯚﺯﮔﻪﺭﺗﯩﭗ ﺗﻪﻟﻪﭘﭙﯘﺯ ﻗﯩﻠﯩﭗ ﻳﻪﺭﻧﯩﯔ ﺋﯩﺴﻤﯩﻨﯩﻤﯘ، ﺑﯘ ﺯﯦﻤﯩﻨﻨﯩﯔ ﻛﯩﻤﮕﻪ ﺗﻪﯞﻩﻟﯩﻜﯩﻨﯩﻤﯘ ﺋﯚﺯﮔﻪﺭﺗﯩﭗ، ﺗﺎﺭﯨﺨﻘﺎ ﻳﯜﺯ ﻛﯧﻠﻪﻟﯩﺸﻰ، ﺋﯩﻠﯩﻢ ... "ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ " ﺩﯦﮕﻪﻥ ﺋﯩﺴﯩﻤﺪﯨﻜﻰ "ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ" ﺩﯦﮕﻪﻥ ﺋﯩﺴﯩﻤﻨﻰ ﺩﯗﺭﯗﺳﺖ ﯞﻩ ﺗﻮﻏﺮﺍ ﺩﯦﺴﻪﻙ، ﺑﯘ ﺗﯧﺮﺭﯨﺘﻮﺭﯨﻴﯩﻨﯩﯔ ﺋﻪﺳﻠﻰ ﺋﯩﺴﻤﻰ "ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯚﻝ" ﺗﻮﻏﺮﺍ ﯞﻩ ﺩﯗﺭﯗﺳﺖ ﺗﻪﻟﻪﭘﭙﯘﺯ ﻗﯩﻠﯩﻨﯩﺸﻰ ﻛﯧﺮﻩﻙ ('अक़्साई चिन' में 'अक़्साई' तो ठीक है लेकिन अगर असली मूल नाम सच कहा जाए तो 'अक़्साई चोअल' है।.. उईग़ुर के 'चोअल' शब्द को ख़ितानी भाषा में 'चिन' उच्चारित किया जाता था) ... 'अक्साई चिन' के नाम का अर्थ 'सफ़ेद पथरीली घाटी का रेगिस्तान' निकलता है।The face of the earth: (Das antlitz der erde) Volume 1, Eduard Suess, Clarendon press, 1904, ... into the Aksai Chin, i.e. the White Desert, and towards the Yeshil Kul ... चीन की सरकार इस क्षेत्र पर अधिकार जतलाने के लिए 'चिन' का मतलब 'चीन का सफ़ेद रेगिस्तान' निकालती है, लेकिन अन्य लोग इसपर विवाद रखते हैं। विवरण अक्साई चिन एक बहुत ऊंचाई (लगभग ५,००० मीटर) पर स्थित एक नमक का मरुस्थल है। इसका क्षेत्रफल ४२,६८५ किमी² (१६,४८१ वर्ग मील) के आसपास है। भौगोलिक दृष्टि से अक्साई चिन तिब्बती पठार का भाग है और इसे 'खारा मैदान' भी कहा जाता है। यह क्षेत्र लगभग निर्जन है और यहां पर स्थायी बस्तियां नहीं है। इस क्षेत्र में 'अक्साई चिन' (अक्सेचिन) नाम की झील और 'अक्साई चिन' नाम की नदी है। यहां वर्षा और हिमपात ना के बराबर होता है क्योंकि हिमालय और अन्य पर्वत भारतीय मानसूनी हवाओं को यहां आने से रोक देते हैं। भारत-चीन विवाद चीन ने जब १९५० के दशक में तिब्बत पर क़ब्ज़ा किया तो वहाँ कुछ क्षेत्रों में विद्रोह भड़के जिनसे चीन और तिब्बत के बीच के मार्ग के कट जाने का ख़तरा बना हुआ था। चीन ने उस समय शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग का निर्माण किया जो अक्साई चिन से निकलता है और चीन को पश्चिमी तिब्बत से संपर्क रखने का एक और ज़रिया देता है। भारत को जब यह ज्ञात हुए तो उसने अपने इलाक़े को वापस लेने का यत्न किया। यह १९६२ के भारत-चीन युद्ध का एक बड़ा कारण बना। वह रेखा जो भारतीय कश्मीर के क्षेत्रों को अक्साई चिन से अलग करती है 'वास्तविक नियंत्रण रेखा' के रूप में जानी जाती है। अक्साई चिन भारत और चीन के बीच चल रहे दो मुख्य सीमा विवाद में से एक है। चीन के साथ अन्य विवाद अरुणाचल प्रदेश से संबंधित है। इन्हें भी देखें शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग काश्गर विभाग बाहरी जोड़ अक्साई चिन में वाहन द्वारा पर्यटन, यूट्यूब विडियो अक्साई चिन में साइकल पर्यटन, यूट्यूब विडियो अक्साई चीन: भारत-चीन सीमा विवाद की जड़ (प्रवक्ता) अक्साई चिन के वृहत पैमाने टैरेन प्रतिरूप का उपग्रह चित्र विवाद की स्थिति दर्शाता आरेख गूगल अर्थ से चित्रजून 2026 InternetArchiveBot सन्दर्भ श्रेणी:अक्साई चिन श्रेणी:स्वतंत्र भारत श्रेणी:जम्मू और कश्मीर का इतिहास श्रेणी:लद्दाख़ श्रेणी:ख़ोतान विभाग श्रेणी:शिंजियांग श्रेणी:चीन के क्षेत्रीय विवाद श्रेणी:भारत के क्षेत्रीय विवाद श्रेणी:भारत-चीन युद्ध श्रेणी:विवादित क्षेत्र श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना परीक्षित लेख श्रेणी:भारत के पारंपरिक क्षेत्र